2 साल की हुई क्लिन कारा, राम चरण और उपासना पहुंचे हैदराबाद जू, उनकी बेटी का इस बाघिन से है खास कनेक्शन

Updated on 20-06-2025 05:09 PM
साउथ स्टार राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला 20 जून 2025 को अपनी बेटी क्लिन कारा का दूसरा जन्मदिन मना रहे हैं। दोनों ने इस खास दिन को खास अंदाज में सेलिब्रेट करने का फैसला किया। वे हैदराबाद में जू में पहुंचे और अपनी बेटी को एक नन्ही बाघिन से मिलवाया। दरअसल, इस बाघिन का जन्म भी पिछले साल हुआ था और उसका नाम भी राम और उपासना की बेटी के नाम क्लिन कारा पर रखा गया था।

जानकारी के मुताबिक, पिछले साल हैदराबाद जू की जर्नी के दौरान एक शावक बाघिन का जन्म हुआ और उसका नाम Klin Kaara के नाम पर रखा गया। ये पल राम चरण और उपासना के लिए एक स्पेशल मेमोरी बन गया। इस साल अपने दूसरे जन्मदिन पर क्लिन कारा पहली बार अपने नाम वाली बाघिन से मिली, जो अब तेजी से बड़ी हो रही है।अपनी बेटी के साथ प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए उपासना ने लिखा, 'एक साल पहले, वो सिर्फ एक छोटी सी शावक थी। आज, वो एक चंचल बाघिन है और उसका नाम हमारी क्लिन कारा के नाम से मिलता है। इस प्यारे से काम के लिए हैदराबाद जू को धन्यवाद। हमारा मानना है कि वन्यजीवों का हक जंगल में ही है, लेकिन हम उन प्रयासों का भी समर्थन करते हैं, जो उनके जीवन को सम्मान देते हैं और देखभाल करते हैं। हम दयालुता, साहस और करुणा के साथ बड़े होने की कामना करते हैं।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
 21 September 2026
बाबा नीब करोली के जीवन पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त वो जादू कर रखा है जिसके सामने देश की बड़ी-बड़ी फिल्में नतमस्तक है। आलम ये है कि…
 21 September 2026
'शेप ऑफ यू' फेम ब्रिटिश सिंगर एड शीरन शनिवार को फिलाडेल्फिया में LIVE कॉन्सर्ट कर रहे थे। इस दौरान जहां स्‍टेज के सामने 50,000 लोगों की भीड़ थी, वहीं 35…
 21 September 2026
मैथिली ठाकुर की आलोचना होते देख कंगना रनौत उनके सपोर्ट में उतर आईं हैं। दरअसल लोक गायिका और बिहार की 26 साल की MLA मैथिली ठाकुर को हाल ही में…
 21 September 2026
'बिग बॉस 20' के हालिया 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान बेहद गुस्से में दिखे थे। उन्‍होंने बिना कटरीना कैफ का नाम लिए, सोशल मीडिया पर सेलेब्रिटीज के बारे…
Advt.