ज्ञानवापी बौद्ध मठ था सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर दावा करने वाले बौद्ध धर्म गुरु के बारे में जान लीजिए

Updated on 04-08-2023 02:25 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी को लेकर अब एक नया दावा सामने आया है। इसे बौद्ध मठ बताया गया है। यह दावा समाजवादी पार्टी नेता स्वामी प्रसाद मौर्य नहीं कर रहे। बौद्ध धर्म गुरु की ओर से ज्ञानवापी के बौद्ध मठ होने का दावा किया गया है। सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर बौद्ध धर्म गुरु ने ज्ञानवापी पर अपना हक जताया है। दरअसल, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने गुरुवार को मुस्लिम पक्ष की एएसआई सर्वे पर रोक लगाने की याचिका को खारिज कर दिया। इस आदेश के तहत जिला जज के ज्ञानवापी परिसर के एएसआई सर्वे का आदेश बहाल हो गया है। ऐसे में शुक्रवार सुबह 7 बजे से एएसआई की टीम ने ज्ञानवापी का सर्वे शुरू कराया। इस बीच बौद्ध धर्म गुरु सुमित रतन भंते का बड़ा दावा सामने आया है।

बौद्ध धर्म गुरु सुमित रतन भंते का दावा है कि ज्ञानवापी मस्जिद परिसर का पूरा क्षेत्र पहले एक बौद्ध मठ था। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर मांग की है कि इसे बौद्ध भिक्षुओं के हवाले किया जाना चाहिए। सुमित रतन भंते ने दायर याचिका में दावा किया गया है कि हजारों साल पहले कई बौद्ध मठों को तोड़ा गया। उन्हें मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों में बदल दिया गया। ज्ञानवापी मस्जिद भी इसी प्रकार का केस है। इसलिए, इसका सर्वे किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बद्रीनाथ भी बौद्ध धर्म के स्तूप हैं । हम संबंध में आगे याचिका दायर करेंगे। दरअसल, इस प्रकार का दावा पिछले दिनों सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी किया था। ऐसे में सुमित रतन भंते के बयान को अहम माना जा रहा है।

सुमित रतन भंते कौन हैं?


सुमित रतन भंते श्रमण संस्कृति रक्षा संघ के अध्यक्ष हैं। वे एक बौद्ध धर्मगुरु हैं। श्रमण संस्कृति रक्षा संघ को लेकर उनका दावा है कि यह संगठन देश में बौद्ध समाज और बहुजन समाज की सेवा का कार्य करता है। इन वर्गों पर होने वाले जुल्म के मसले को उठाता है। उनके संगठन की ओर से राष्ट्रीय स्तर पर सम्मेलनों का आयोजन किया जाता है। इसमें बौद्ध धर्म की खूबियों और महात्मा बुद्ध के विचारों को उठाया जाता है। लोगों को साथ में जोड़ने की रणनीति पर भी यह संगठन काम करता है।

सुप्रीम कोर्ट में दायर है याचिका


ज्ञानवापी का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में उठाया गया है। ज्ञानवापी मस्जिद परिसर के सर्वे को लेकर इलाहाबाद हाई कोर्ट के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में उठाया है। मुस्लिम पक्ष की ओर से एएसआई सर्वे पर रोक लगाने की मांग की जा रही है। इस मांग को लेकर मुस्लिम पक्ष 24 जुलाई को भी सुप्रीम कोर्ट पहुंचा था। उस समय कोर्ट ने तत्काल सर्वे पर रोक लगाते हुए याचिकाकर्ता को इलाहाबाद हाई कोर्ट भेज दिया। अब इलाहाबाद हाई कोर्ट से झटका लगने के बाद फिर मुस्लिम पक्ष सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है। हिंदू पक्ष की ओर से भी सुप्रीम कोर्ट में कैविएट दायर की गई है। वहीं, बौद्ध धर्म गुरु ने विवाद को एक नया एंगल दे दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.