एक-एक कमजोरी जानते हैं... भारत से मैच से पहले पाकिस्तानी कोच पजामे से बाहर, दिया बड़ा बयान

Updated on 08-08-2023 01:58 PM
चेन्नई: पाकिस्तान हॉकी टीम के मुख्य कोच मोहम्मद सकलेन ने एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी (एसीटी) में चिर प्रतिद्वंदी भारत के खिलाफ होने वाले मैच से पूर्व सोमवार को कहा कि उनकी टीम भारतीय टीम के कमजोर पक्षों से वाकिफ है और उन्हें मेजबान देश के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन करना होगा। राउंड रोबिन लीग का आखिरी मैच बुधवार को भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा।
सकलेन ने कहा, ‘हरमनप्रीत सिंह और अन्य सेंटर फॉरवर्ड दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में शामिल हैं। हम उनके कमजोर पक्षों से भी वाकिफ हैं लेकिन हमें उनके खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।’ पाकिस्तान ने सोमवार को चीन पर 2-1 से करीबी जीत दर्ज करके खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा। सकलेन ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि उनकी टीम अंतिम चार में जगह बनाएगी।
उन्होंने कहा,‘आखिर हम तीन महत्वपूर्ण अंक हासिल करने में सफल रहे। हमने विशेषकर खेल की शुरुआत में कुछ अच्छे मौके बनाए। अगर हम इसी तरह का प्रदर्शन करते रहे तो निश्चित तौर पर हमारी युवा टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहेगी।’ भारत के खिलाफ मैच में दबाव से निपटने के बारे में पूछे जाने पर सकलेन ने कहा,‘हमें एक दिन का विश्राम मिलेगा और हम मैच से पहले उस पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं।

उन्होंने मलेशिया के खिलाफ जिस तरह का प्रदर्शन किया वह प्रत्येक टीम के लिए एक चेतावनी है। हमारी टीम भले ही युवा है लेकिन वह दबाव से निपटने में सक्षम है।’ पाकिस्तान के कप्तान उमर भुट्टा ने कहा कि भारत के खिलाफ उनकी टीम को अपनी रणनीति को अच्छी तरह से लागू करना होगा। उन्होंने कहा,‘भारत के खिलाफ चुनौती मौकों का अच्छी तरह से फायदा उठाना होगा। यह टूर्नामेंट में एक अन्य मुकाबले की तरह है। हम सभी खिलाड़ियों को अपनी रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करना होगा जबकि कोच इस पर पहले ही काम कर रहे हैं।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.