जानिए आवेदन प्रक्रिया से लेकर इससे मिलने वाले लाभ तक हर जानकारी
Updated on
04-07-2023 06:20 PM
चिड़िया अपने बच्चों को घोंसला नहीं, पंख देती है, जिससे वे ऊंचे आसमान में उड़ सकें। इसी सोच के साथ मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशवासियों के लिए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना शुरू की है। आज से प्रशिक्षणार्थी मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के पोर्टल पर पंजीकरण कर सकेंगे। मुख्यमंत्री आज भोपाल के रविंद्र भवन में इसका शुभारंभ करेंगे। योजना में युवाओं को प्रशिक्षण देने वाले प्रतिष्ठानों का पंजीयन 7 जून 2023 से प्रारंभ हो चुका है, जिसके तहत अब तक 10 हजार 608 प्रतिष्ठानों ने पंजीकरण करवाया है, जिससे 35 हजार 723 पद प्रकाशित हुए हैं।