भारत-पाकिस्तान की परमाणु ताकत और हथियारों का भंडार, दोनों देशों ने कैसे बढ़ाई अपनी सैन्य शक्ति, जंग छिड़ी तो क्या होगा, जानें

Updated on 01-05-2025 02:29 PM
इस्लामाबाद: कश्मीर के पहलगाम में बीते महीने हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसे हालात हैं। पाकिस्तान की ओर से कहा जा रहा है कि भारत उनकी जमीन पर हमला कर सकता है। पाकिस्तान की ओर से युद्ध बढ़ने पर परमाणु हथियारों के इस्तेमाल की धमकी भी दी जा रही है। पाकिस्तान के एक मंत्री ने सार्ज
निक तौर पर कहा है कि हमने परमाणु बम आतिशबाजी के लिए नहीं बनाया है, ये भारत पर हमले के लिए हैं। ऐसे में इस वक्त दुनिया की नजर इस बात पर है कि क्या दोनों पड़ोसियों के बीच बड़ा सैन्य संघर्ष हो सकता है।
ईटी की रिपोर्ट के मुताबिक, रक्षा एक्सपर्ट का कहना है कि भारत की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई का दबाव है। हालांकि ऐसा नहीं लगता कि दोनों देश कोई बड़ा सैन्य हमला करेंगे। आर्थिक और रणनीतिक कारणों के साथ-साथ कश्मीर का पहाड़ी इलाका भी इसकी वजह है। इसके बावजूद दोनों देशों के बीच सीमित संघर्ष की संभावना बनी हुई है।

परमाणु ताकत हैं भारत और पाक

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ने से पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ गया है क्योंकि दोनों देशों के पास परमाणु हथियार हैं। आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन के अनुसार, भारत के पास 180 और पाकिस्तान के पास करीब 170 परमाणु हथियार हैं। दोनों देश अभी भी परमाणु हथियार बनाने में लगे हुए हैं। साथ ही हथियारों को दुश्मन के इलाके में दूर तक मार करने वाली मिसाइलों से पहुंचाने के तरीके भी खोज रहे हैं। जो पूरे क्षेत्र की सुरक्षा के लिए चिंता का सबब है।
भारत की नीति है कि वह परमाणु हथियारों का इस्तेमाल पहले नहीं करेगा जबकि पाकिस्तान इस नीति को नहीं मानता है। वह पहले भी परमाणु चला सकता है। भारत के पास छोटे परमाणु हथियारों का इस्तेमाल करने की क्षमता नहीं है तो पाकिस्तान ने छोटा परमाणु हथियार बनाया है। इसका नाम नस्र (हत्फ-9) बैलिस्टिक मिसाइल है। इसकी मारक क्षमता करीब 70 किलोमीटर है।

दोनों देशों के पास खतरनाक मिसाइल

भारत और पाकिस्तान जमीन, समुद्र और हवा से परमाणु हथियार लॉन्च करने के लिए सिस्टम बना रहे हैं। भारत के पास लंबी दूरी की मिसाइलें हैं। भारत की अग्नि-V मिसाइल 5,000 से 8,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। दूसरी ओर पाकिस्तान की शाहीन-3 मिसाइल की संभावित मारक क्षमता 2,750 किलोमीटर बताई गई है।
पाकिस्तान और भारत दुनिया की बड़ी सैन्य ताकतें भी हैं। हालांकि पाकिस्तान के मुकाबले भारत सैन्य बल में आगे है। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्ट्रेटेजिक स्टडीज के आंकड़े कहते हैं कि भारत के पास 14,75,000 सैनिक हैं, ये संख्या पाकिस्तान के सैनिकों से दोगुनी है। भारत का सैन्य बजट 86 अरब डॉलर है। भारत का सैन्य बजट पाकिस्तान से आठ गुना ज्यादा है।

विदेश से हथियार खरीदते हैं भारत-पाक

भारत और पाकिस्तान दोनों ही हथियारों के लिए विदेशों पर निर्भर रहे हैं। भारत अपने ज्यादातर हथियार रूस से खरीदता रहा है लेकिन हाल के वर्षों अमेरिका, फ्रांस और दूसरे देशों से भी उसने हथियार खरीदना शुरू किया है। दूसरी ओर पाकिस्तान को लंबे समय तक अमेरिका से हथियार मिलते रहे। पाकिस्तान ने हालिया समय में चीन और तुर्की से हथियार खरीद बढ़ाई है।
बड़ी सैन्य शक्ति के बावजूद भारत और पाकिस्तान के पास कश्मीर की मुश्किल भौगोलिक स्थिति के चलते सीमित विकल्प हैं। भारत की मुश्किल ये है कि उसकी सेना का बड़ा हिस्सा चीन के साथ सीमा पर व्यस्त है। चीन के साथ भी भारत का पुराना बॉर्डर विवाद है। दूसरी ओर पाकिस्तान भी अफगानिस्तान के साथ अपनी सीमा पर व्यस्त है। ऐसे में दोनों ही देश संघर्ष से बचने का रास्ता चुन सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.