बिहार में सियासी भागमभाग के बीच लालू-नीतीश की 25 मिनट वाली बैठक की इनसाइड स्टोरी जानिए

Updated on 29-09-2023 12:52 PM
पटना: बिहार में अभी कोई चुनाव नहीं है लेकिन सूबे का सियासी पारा चढ़ा हुआ है। इसकी वजह है राज्य में लगातार हो रहे राजनीतिक घटनाक्रम। यही नहीं नीतीश कुमार और लालू यादव की एक हफ्ते में लगातार दूसरी मीटिंग को लेकर भी चर्चाओं का दौर तेज है। हर कोई ये जानना चाहता है कि आखिर आरजेडी सुप्रीमो ने गुरुवार को अचानक सीएम ऑफिस पहुंचकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात क्यों की। लालू यादव इस दौरान मुख्यमंत्री आवास में करीब 25 मिनट रहे। दोनों सियासी दिग्गजों की इस मीटिंग में क्या बात हुई, हर कोई ये जानना चाहता है।


25 मिनट सीएम आवास पर रहे लालू

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक सप्ताह में दूसरी बार आमने-सामने की बैठक की। लालू ने सुबह मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास का दौरा किया और वहां लगभग 25 मिनट बिताए। सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विपक्षी एकता गठबंधन INDIA में शामिल दलों के बीच सीट बंटवारे पर चर्चा की।


आरजेडी सूत्रों ने बताई 'अंदर की बात'

दरअसल, कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10, सर्कुलर रोड स्थित बंगले में लालू यादव से मुलाकात की थी। सोमवार को कैबिनेट मीटिंग के बाद नीतीश कुमार की लालू संग मुलाकात हुई थी। अब गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में आरजेडी सुप्रीमो के अचानक पहुंचने और सीएम संग 25 मिनट की मीटिंग करने को लेकर सवाल खड़े हो गए। मीडिया में लगातार सवाल उठने लगा कि आखिर लालू यादव के नीती कुमार के बीच क्या बात हुई है। आरजेडी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने इसका जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आमतौर पर लालू यादव से मिलने आते रहते हैं। ऐसे में गुरुवार को बारी आरजेडी मुखिया की थी। इसी वजह से वो मुख्यमंत्री से मिलने के लिए पहुंचे।

सीट बंटवारे पर हुई चर्चा

आरजेडी पदाधिकारी ने कहा कि दोनों नेताओं की इस मीटिंग में सीट बंटवारा एक एजेंडा हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक है कि दो बड़े नेता बिना किसी उद्देश्य के नहीं मिलेंगे। वर्तमान में, सीट बंटवारा मुख्य मुद्दा है। हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि कांग्रेस और वाम दलों के साथ चर्चा के बाद ही सब कुछ तय किया जाएगा। आरजेडी पदाधिकारी ने आगे कहा कि कुछ चुनौतियां हैं। उदाहरण के लिए, जेडीयू के 16 सांसद हैं और पार्टी को कुछ सीटों का त्याग करना पड़ सकता है। वहीं कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस भी अपने पत्ते नहीं खोलना चाहेगी।

पीएम फेस पर कांग्रेस के बदले सुर तो नीतीश को टेंशन!

इस बीच, जेडीयू नेताओं की ओर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का सबसे उपयुक्त उम्मीदवार के रूप में पेश किया जा रहा। हालांकि, विपक्षी एकता में शामिल कांग्रेस के नेता इस पर हामी भरते नहीं दिख रहे। कांग्रेस विधायक अजीत शर्मा ने गुरुवार को पीएम पद के लिए राहुल गांधी की वकालत की है। ऐसे में ये माना जा रहा कि विपक्षी गठबंधन INDIA में पीएम चेहरे को लेकर घमासान देखने को मिल सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.