दिवाली-छठ पर जानिए क्या है रेलवे की विशेष व्यवस्था, स्पेशल ट्रेनों की सूची में वंदे भारत से लेकर राजधानी एक्सप्रेस तक

Updated on 03-11-2023 03:28 PM

नई दिल्ली: दिवाली और छठ को लेकर उत्तर रेलवे (Northern Railway) के दिल्ली डिवीजन ने विशेष व्यवस्था की है। रेल प्रशासन ने इस साल 5 से 19 नवंबर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेनों की 327 ट्रिप लगाने की व्यवस्था की है। इनमें वंदे भारत (Vande Bharat Express) से लेकर राजधानी एक्सप्रेस (Rajdhani Express) ट्रेनें तक शामिल हैं। स्पेशल ट्रेनों की लिस्ट में पहली बार वंदे भारत का नाम जुड़ रहा है। इससे पहले भी इस अवसर पर जन साधारण स्पेशल, मेल और एक्सप्रेस स्पेशल से लेकर राजधानी स्पेशल ट्रेन (Diwali Special Trains) तक चलाने की नजीर मिलती है।


अभी 61 स्पेशल ट्रेनें

उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) सुखविंदर सिंह ने बताया कि अभी 61 स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। 54 अतिरिक्त और ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव है। त्योहार के सीजन में पैसेंजरों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे सभी जरूरी इंतजाम कर रहा है। जरूरत पड़ने पर सुविधाओं में और इजाफा करने का भी प्रस्ताव रखा गया है। ऐसा नहीं है कि यही व्यवस्था अंतिम है। स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। यदि और जरूरत पड़ी तो उसकी व्यवस्था भी की जाएगी।

 

रेगुलर ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच

सुखविंदर सिंह ने बताया कि इस समय चल रही रेगुलर ट्रेनों में दिवाली और छठ के अवसर पर वेटिंग लिस्ट लंबा हो गया है। इस भीड़ से निबटने के लिए रेगुलर ट्रेनों में 90 एक्स्ट्रा कोच लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से पुरानी दिल्ली, नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल से स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। इस व्यवस्था से दिल्ली से पटना, दानापुर, मुजफ्फरपुर, जोगबनी, सहरसा, जयनगर, कटिहार, दरभंगा, गोरखपुर, रक्सौल, वाराणसी, गया जाने वालों को राहत मिलेगी। वंदे भारत और राजधानी एक्सप्रेस की टिकटें पहले ही दिन फुल हो गई हैं।

इन स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया और मिनी कंट्रोल रूम

नई दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल पर भीड़ को कंट्रोल करने के होल्डिंग एरिया बनाया जाएगा। आगामी 5 से 19 नवंबर के बीच यहां पंडाल रहेगा। पंडाल में लाइट, पंखें, पानी के बूथ, पोर्टेबल टॉयलेट ब्लॉक, टीवी स्क्रीन, फूड स्टॉल, ट्रेन सूचना डिसप्ले की सुविधा होगी। जहां रेगुलर ट्रेनों के खुलने की सूचना दी जाएगी। किसी भी स्थिति से निबटने के लिए नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, आनंद विहार और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशनों पर मिनी कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इन तीनों स्टेशनों पर स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर तैनात किए जाएंगे

इमरजेंसी के लिए तैयारी

नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनल के हर मिनी कंट्रोल रूम में दो शिफ्टों में सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक एक डॉक्टर तैनात रहेगा। हजरत निजामुद्दीन और सराय रोहिल्ला में एक-एक ऑन कॉल डॉक्टर होगा। रेलवे ने अपने अस्पताल और रेलवे स्टेशनों के पास की रेलवे डिस्पेंसरियों को तैयार रहने का निर्देश दिया है। यहां पर इलाके के डीसीपी से संपर्क रखा जाएगा। फायर और एंबुलेंस की गाड़ियां तैनात रहेंगी। आनंद विहार पर एक, नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और पुरानी दिल्ली पर दो-दो फायर टेंडर होंगे।
 
 

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.