कोलकाता ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया:लीग में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली टीम भी बनी, टॉप रिकॉर्ड्स

Updated on 04-04-2024 02:19 PM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें सीजन में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) को लगातार तीसरी जीत मिली। टीम ने विशाखापट्टनम में बुधवार को इस सीजन के 16वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 106 रन से हरा दिया। यह मौजूदा सीजन में रनों के लिहाज से किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है। टीम ने लीग के इतिहास में पहली बार अपने शुरुआती तीन मैचों में जीत हासिल की है।

विशाखापट्टनम में बुधवार को कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 272 रन बनाए। टीम ने IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। यह कोलकाता का इस लीग में सबसे बड़ा स्कोर है। जवाबी पारी में दिल्ली की टीम 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। सुनील नरेन प्लेयर ऑफ द मैच रहे। उन्होंने 39 बॉल पर 85 रन की पारी खेली।

आगे इस मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और रोचक फैक्ट्स पर नजर डालिए...

1. KKR ने IPL का दूसरा हाईएस्ट टोटल बनाया
टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 272 रन बनाए। पिछले हफ्ते सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ IPL इतिहास का सबसे बड़ा टोटल बनाया था। हैदराबाद ने 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 277 रन बनाए थे।

2. KKR ने IPL में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया
दिल्ली के खिलाफ 272 रन बनाने के साथ कोलकाता की टीम ने इस लीग में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इससे पहले कोलकाता ने 2018 के सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के खिलाफ इंदौर में 245/6 रन का स्कोर बनाया था।

3. KKR ने IPL पावरप्ले में बनाया अपना दूसरा हाईएस्ट स्कोर
कोलकाता ने IPL में पावरप्ले में अपना दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। टीम ने दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में एक विकेट पर 88 रन बनाए, जो कोलकाता का पावरप्ले में दूसरा बेस्ट स्कोर है। इससे पहले, KKR ने 105 रन RCB के खिलाफ 2017 में 105 रन बनाए थे।"

4. IPL में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली टीम बनी KKR
KKR ने DC के खिलाफ 7.3 ओवर (45 बॉल) में 100 रन बना लिए। इसी के साथ कोलकाता इस लीग में सबसे तेज 100 रन बनाने वाली टीम भी बनीं।

5. KKR ने बनाया 10 ओवर के बाद IPL का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
कोलकाता ने दिल्ली के खिलाफ 10 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बना लिए थे, जो IPL में 10 ओवर के बाद दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। IPL मैच के पहले 10 ओवर में सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड सनराइजर्स हैदराबाद के नाम है, जो उसने इसी साल मुंबई इंडियंस के खिलाफ 2 विकेट खोकर 148 रन बनाकर बनाया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.