कोलकाता टीम खराब मौसम की वजह से वाराणसी में फंसी

Updated on 07-05-2024 01:38 PM

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को खराब मौसम के चलते काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। टीम की फ्लाइट की लैंडिंग दो बार फेल हुई। कोलकाता ने अपना पिछला मैच 5 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ लखनऊ में खेला था।

इस मैच के बाद KKR की टीम चार्टर्ड प्लेन से सोमवार को लखनऊ से कोलकाता के लिए निकली थी। लेकिन देर रात खराब मौसम के चलते कोलकाता की फ्लाइट की लैंडिंग दो बार फेल हुई और टीम अभी भी कोलकाता नहीं पहुंच सकी है। टीम आज दोपहर वाराणसी से कोलकाता के लिए वापस उड़ान भरेगी। KKR ने ये अपडेट सोशल मीडिया पर दिया।

KKR ने टीम फ्लाइट से जुड़े तीन ट्वीट किए
कोलकाता में सोमवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। ऐसे में खराब मौसम के चलते कोलकाता का चार्टर्ड प्लेन सफल लैंडिंग नहीं कर सका। इस फ्लाइट को गुवाहाटी के लिए डाइवर्ट करने का फैसला लिया गया।

वहीं, देर रात 1:20 बजे KKR ने ट्वीट कर बताया कि गुवाहाटी से कोलकाता के लिए उड़ान भरने के बाद टीम एक बार फिर सफल लैंडिंग नहीं करा सकी। जिसके बाद उनकी फ्लाइट को वाराणसी की ओर डाइवर्ट किया गया। इसके बाद टीम ने रात 3 बजे एक और ट्वीट किया और बताया कि पूरी टीम वाराणसी में ही रुक रही है। टीम आज दोपहर वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेगी।

कोलकाता ने लखनऊ को हराया
कोलकाता ने रविवार को इस सीजन के 54वें मुकाबले में लखनऊ को 98 रन से हराया। लखनऊ ने होमग्राउंड भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी (इकाना) स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 235 रन बनाए। इकाना स्टेडियम में पहली बार 200 से ज्यादा रन का स्कोर बना। कोलकाता ने सीजन में छठी बार 200+ का स्कोर बनाया है।

जवाब में लखनऊ 16.1 ओवर में 137 रन पर ऑलआउट हो गई। सुनील नरेन ने 39 बॉल पर 81 रन की पारी खेली। वे प्लेयर ऑफ द मैच रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.