पीएम आवास योजना की सौगात से कोमल को मिली नई पहचान, मुस्कान और सम्मान

Updated on 10-09-2025 05:09 PM

जांजगीर-चांपा। जनपद पंचायत बलौदा के ग्राम पंचायत पहरिया निवासी कोमल प्रसाद तिवारी का वर्षों पुराना सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से आखिरकार पूरा हो गया। पुजारी के रूप में आजीविका चलाने वाले तिवारी पहले मिट्टी के कच्चे घर में अपने परिवार सहित रहते थे। आर्थिक तंगी के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए संभव नहीं था, लेकिन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने उनके जीवन को नई दिशा दी।

वर्ष 2024-25 में इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 20 हजार रुपए की स्वीकृत राशि मिलने से तिवारी ने अपने सपनों का पक्का घर बनाया और महात्मा गांधी नरेगा से मजदूरी मिली। आज उनका परिवार सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहा है। तिवारी भावुक होकर बताते हैं प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे जीवन का सबसे बड़ा वरदान है। अब हमें न बारिश की चिंता है, न ही किसी असुरक्षा का डर। हमें एक ऐसा घर मिला है, जो हमारी खुशियों का आधार बन गया है। इसके लिए मैं शासन का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने न केवल कोमल प्रसाद तिवारी का जीवन बदला है, बल्कि जिले के हजारों जरूरतमंद परिवारों के सपनों को भी पंख दिए हैं। जहां कभी ग्रामीण कच्चे मकानों में कठिन परिस्थितियों का सामना करते थे, वहीं अब पक्के घर मिलने से उन्हें सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमामय जीवन का अवसर मिल रहा है। यह योजना ग्रामीण विकास और सामाजिक उत्थान की दिशा में एक मील का पत्थर साबित हो रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.