कोण्डागांव : प्रधानमंत्री आवास योजना बंशीलाल के लिए बनी वरदान

Updated on 19-01-2023 09:06 PM

बंशीलाल का पक्का मकान का हुआ सपना पूरा, मिला अपना सपनों का आशियाना
कोण्डागांव 17 जनवरी 2023

प्रधानमंत्री आवास योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित हो रही हैं, जो अपनी गरीबी और आर्थिक परिस्थिति के कारण अपना आवास नहीं बना पा रहे थे। पीएमएवाई से आज उन लाखों लोगों का सपना पूर्ण हो रहा है जो अपने स्वयं का पक्का मकान होने का सपना अपने आंखों में संजोए हुए थे। जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के ग्राम पंचायत खलारी के बंशीलाल ने भी अपने परिवार के लिए पक्का मकान बनाने का सपना जीवन भर संजोये रखा था। लेकिन घर की आर्थिक परिस्थिति ठीक नहीं होने के चलते वे अपना पक्का मकान नहीं बनवा पा रहे थे। ऐसे में प्रधानमंत्री आवास योजना उनके लिए वरदान बनकर आई और उनका सपना पूरा किया।
बंशीलाल बताते हैं कि वे अपने तीन सदस्यीय परिवार के साथ अपने कच्चे व जर्जर आवास में निवास कर रहे थे। वह कृषक मजदूर के रूप में मेहनत एवं मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण किया करते थे। उनके घर की आर्थिक परिस्थिति बहुत कमजोर थी। बारिश के दिनों में उसके घर की छत से पानी टपकती रहती, दीवारों से रिसकर पानी घर में अन्दर तक आ जाता घर के बाजू से बहने वाली नाली का पानी भी कई बार घर में आ जाया करता था साथ ही बरसात के दिनों में घर के अंदर रहने में अनेक समस्याओं के साथ जर्जर मकान के गिरने एवं सांप, बिच्छू जैसे जीव-जन्तुओं के घर में आने का भी खतरा बना रहता था। कच्चा मकान एवं नमी होने से स्वास्थ्य की समस्याओं के होने का भी डर बना रहता था। ऐसी स्थिति में उनका केवल एक ही सपना था कि अपना खुद का एक पक्का मकान हो। ऐसे में उन्हें शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) योजना की जानकारी प्राप्त हुई जिसका लाभ उठाते हुए उन्होंने अपने कच्चे मकान की जगह पक्का मकान बनवाया। जिससे उनका पक्का मकान बनाने का सपना पूरा हो गया। उन्होने बताया कि अब आवास के साथ हमें शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है रोजगार से लेकर स्वास्थ्य तक सरकार हमारी आवश्यकताओं का ख्याल रख रही है। जिससे हम बहुत खुश हैं और हम शासन प्रशासन को इसके लिए तहेदिल से आभार व्यक्त करते हैं।
बंशीलाल अकेले नहीं है जिन्हें शासन की इस योजना का लाभ मिला है। जिले में अनेक ऐसे लोग हैं जिनको प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत अपने सपनों का आशियाना मिला। जनपद पंचायत बडेराजपुर में राशि मिलने के बाद कोरोना काल के समय से लंबित पड़े आवासों के निर्माण में तेजी आई है और हितग्राही अपने आशियानों को बनते हुए देख रहे हैं। जनपद पंचायत बडेराजपुर मे अब तक कुल 1538 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से 1226 आवासों का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है जबकि 312 आवास निर्माणाधीन है।
           शासन द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जनपद पंचायत बडेराजपुर में 1538 हितग्राहियों को प्रथम किश्त, 1495 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त, 1308 हितग्राहियों को तृतीय एवं 790 हितग्राहियों को चतुर्थ किश्त के रूप में राशि प्रदाय किया गया है। यह राशि हितग्राहियों के खातों में सीधे जमा की गई है। जिससे आवास निर्माण के कार्य में गति आई है। वहीं हितग्राहियों में भी खुशी की लहर है कि उनके सपनों का आशियाने जल्द बनेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.