कोरबा मुख्यमंत्री द्वारा भेंट-मुलाकात में किया गया वादा हुआ पूरा

Updated on 02-02-2023 09:24 PM

छोटु के खेत में लगा सोलर पंप, छाई हरियाली
कोरबा, 02 फरवरी 2023

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किया गया वादा पूरा हो गया है। छोटु के खेत में सोलर पंप से भरपूर सिंचाई हो रही है और उसके खेत में फसल लहलहा रही है। 
    मुख्यमंत्री विगत दिनों कोरबा जिले के विकासखण्ड पोड़ी-उपरोड़ा के ग्राम पिपरिया में ग्रामीणों से भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के माध्यम से रूबरू हुए थे। इस दौरान ग्राम कोरबी निवासी कुमारी अनिता राज ने बताया था कि उनके पिता श्री छोटु राज खेती के सहारे आजीविका चलाते हैं। उनकी भूमि में एक बोर है लेकिन खेत तक बिजली पहुंचाने की समस्या है। जिसके कारण बोर काम नहीं कर रहा है इसलिए उनके पिता के खेत में सोलर पंप लगाया जाए। मुख्यमंत्री ने अनिता से वादा किया था कि जल्द ही उसके खेत में सोलर पंप स्थापित होगा। मुख्यमंत्री के निर्देश पर त्वरित अमल करते हुए कृषि विभाग द्वारा तत्काल ही प्रकरण तैयार किया गया और एक सप्ताह के भीतर प्रकरण स्वीकृत कर क्रेडा विभाग द्वारा छोटु के खेत में सोलर पंप स्थापित कर दिया गया। अभी छोटु राज के खेत में गेहूं, मटर, टमाटर, धनिया की फसल लहलहा रही है। टमाटर पकने को हैं तथा मटर की फसल तैयार हो गई है। 
    अनिता राज ने कहा कि मुख्यमंत्री से भेट-मुलाकात के दौरान बात करने का मौका मिला और अपनी मांग रख पाई। जिसकी पूर्ति भी तुरंत हो गई। जिसके लिए वह मुख्यमंत्री जी की अत्यंत आभारी है। उन्होनंे बताया कि वह स्वसहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और बिहान की सदस्य भी हैं। समूह से जुड़कर उनमें आत्म विश्वास आया है जिसके कारण वह मुख्यमंत्री जी से निःसंकोच होकर अपनी बात कह पायी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.