कोरिया : कलेक्टर श्री लंगेह ने की आदिवासी विकास विभाग की समस्त विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा,
Updated on
03-03-2023 09:44 PM
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आदिवासी विकास विभाग के विभागीय योजनाओं और कार्यों की समीक्षा ली। इसके साथ ही उन्होंने विभाग अंतर्गत मदवार राशि आबंटन और उपयोगिता की भी जानकारी ली। कलेक्टर ने लंबे समय से अपूर्ण कार्यों पर चर्चा करते हुए आगामी 1 माह में सभी कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए। कलेक्टर श्री लंगेह ने बैठक में सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग को निर्देशित करते हुए कहा कि व्यक्तिगत, सामुदायिक वन एवं सामुदायिक वन संसाधन अधिकार हेतु प्राप्त आवेदनों का नियमानुसार परीक्षण कर जल्द जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि वनाधिकार पत्र प्राप्त हितग्राहियों को महात्मा गांधी नरेगा के तहत कार्यों से जोड़ें जिससे उन्हें लाभ मिल सके। कलेक्टर ने बैठक में समस्त विभागीय योजनाओं और कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने उन्नयन किए आश्रम एवं छात्रावास, विभिन्न मद के अंतर्गत हुए निर्माण कार्य, अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरणों की समीक्षा, आदिग्राम पोर्टल अंतर्गत प्रकरण, अनुसूचित जाति उपयोजना विशेष केंद्रीय सहायता अंतर्गत स्वीकृत अधोसंरचना निर्माण कार्य, पं जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना, देवगुड़ी उन्नयन, प्रयास आवासीय विद्यालय में नवीन प्रवेश आदि पर विस्तार से जानकारी लेकर समीक्षा की। बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्री अनिल सिदार, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग श्री डी डी तिग्गा एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…