कोरिया : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक से गांव में ही मिल रही जांच और दवा की आसान स्वास्थ्य सुविधा

Updated on 23-03-2023 09:24 PM
जिले के सुदूर ग्रामीण अंचलों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना से ग्रामीणों को गांव के पास हाट - बाजार में ही जांच और दवाइयों को उपलब्धता सरल और सहज रूप से मिल रही है।  कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में योजना का सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है।जिले के ग्रामीण अंचलों में साप्ताहिक हाट बाज़ारों के दिन मोबाइल मेडिकल यूनिट के द्वारा लोगों को निःशुल्क जांच तथा दवाइयां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार अप्रैल 2022 से अब तक लगभग 70 हजार मरीजों ने निःशुल्क दवाइयों एवं टेस्ट का लाभ उठाया है और ग्रामीण रूटीन जांच जैसी सुविधा के लिए भी हाट बाजार क्लीनिक में आने को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।
इसके साथ ही मरीजों को इलाज की आवश्यकता अनुरूप जिला चिकित्सालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रेफर किया जा रहा है। हाट बाजार क्लिनिक में हिमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, उच्च रक्तचाप, डेंगु एवं डायरिया, मलेरिया, आरडी टेस्ट, एचआईव्ही, व्हीडीआरएल सॉल्युबिलिटी, और कोविड-19 की जांच एवं 64 प्रकार की दवाइयां भी वितरित की जा रही
सोनहत के सत्यनारायण और राकेश को निःशुल्क जांच तथा असरकारक दवाईयों से मिली राहत कहा इस योजना से संतुष्ट हैं-
हाट बाजार क्लिनिक योजना से जिले के पहुंचविहीन दुर्गम क्षेत्रों तक लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रहीं हैं। इस जनहितकारी योजना की सराहना निरंतर ग्रामीणों द्वारा की जा रही है। इन्ही में से जिले के विकासखण्ड सोनहत के रजौली ग्राम के 70 वर्षीय सत्यनारायण लंबे समय से जोड़ों में दर्द की समस्या थी। वे बताते हैं कि इस उम्र में इलाज के लिए दूर जाना कठिन लगता था लेकिन जब से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा यह योजना शुरू हुई है, अस्पताल वाली गाड़ी नियमित रूप से हाट बाजार में पहुंच रही है और मैं यहां आकर निःशुल्क इलाज करा रहा हूं। उन्होंने बताया कि यहां उन्हें जांच के साथ-साथ दवाइयां भी निःशुल्क दी जा रही है, जिससे उनके स्वास्थ्य में अच्छा सुधार हुआ है।
इसी तरह उच्च रक्तचाप से पीड़ित ग्राम के ही राकेश सोनी ने भी बताया कि वे पहले निजी अस्पताल में इलाज करवाते थे लेकिन अब साप्ताहिक हाट बाजार क्लिनिक में निःशुल्क जांच के साथ दवाईयां भी मिल रही है। अब वह हर सप्ताह हाट बाजार क्लिनिक आकर जांच कराते हैं, हाट बाजार क्लिनिक में मिल रही सुविधा से संतुष्ट होकर उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया।
हाट बाज़ारों हेतु एमएमयू के निर्धारित साप्ताहिक दिवस-
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में जिले के कुल 17 साप्ताहिक हाट बाज़ारों में लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने हेतु एमएमयू वाहन उपलब्ध है। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम कुडेली में सोमवार, ग्राम छिन्दडांड़ में मंगलवार, ग्राम कसरा में बुधवार, ग्राम सोरगा में गुरूवार, ग्राम जमगहना में शुक्रवार, ग्राम गदबदी में शनिवार, ग्राम कटकोना में रविवार, ग्राम चरचा में रविवार एवं ग्राम सलका में मंगलवार और विकासखण्ड सोनहत के ग्राम लटमा में सोमवार, ग्राम रजौली में मंगलवार, ग्राम सोनहत में बुधवार, ग्राम रावतसराई में गुरूवार, ग्राम रामगढ़ में शुक्रवार, ग्राम कुशहा में शनिवार, ग्राम उज्ञांव में रविवार और ग्राम कटगोडी में गुरूवार को हाट बाजार में मोबाइल मेडिकल यूनिट उपलब्ध ळें

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.