कोरिया : जिला चिकित्सालय में निःशुल्क डायलिसिस सुविधा से मरीजों को बड़े खर्च से मिल रही राहत,

Updated on 09-01-2023 10:06 PM

कोरिया 09 जनवरी 2023

कोरिया जैसे वनांचल क्षेत्र में निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा आम जन के लिए बेहद मददगार है। जिला चिकित्सालय बैकुंठपुर में 05 मशीनों के जरिये लोगों को डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध है। अब तक 05 मशीनों के माध्यम से लगभग 965 निःशुल्क डायलिसिस किए गए। गौरतलब है कि शासन द्वारा जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में किडनी सम्बन्धी बीमारियों से ग्रसित मरीजों के लिए जिला अस्पताल बैकुण्ठपुर में संचालित निःशुल्क डायलिसिस की सुविधा वरदान बनकर उभरी है। जिला चिकित्सालय में वर्ष 2020 में 01 डायलिसिस मशीन की स्थापना की गई। इसके बाद सितंबर 2022 में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार करते हुए 04 नवीन मशीनों की स्थापना जिला चिकित्सालय में हुई। जहां पहले डायलिसिस के लिए मरीजों को जिले से बाहर जाकर महंगे खर्च करने पड़ते थे, वहीं आज जिले में ही एक दिन में ही 10 मरीज तक को सुविधा देने में जिला चिकित्सालय सक्षम है।
डायलिसिस हेतु चिकित्सालय में भर्ती 64 वर्षीय अब्दुल जलील के परिजन ने बताया कि वे लगातार जिला अस्पताल में डायलिसिस हेतु आ रहें हैं, पहले डायलिसिस कराने जाने के लिए बहुत सोचना पड़ता था, खर्चे संभालने पड़ते थे। आना-जाना फिर अस्पताल में चिकिस्ता का खर्च, बहुत हो जाता था, अब शासन-प्रशासन द्वारा यहां निःशुल्क डायलिसिस सुविधा ने हमें राहत दी है। इसी प्रकार एक अन्य मरीज के परिजन ने बताया कि पहले डायलिसिस हेतु वे अम्बिकापुर जाते थे जहां फीस के साथ आने-जाने का खर्च ही 5 हज़ार से 6 हजार तक हो जाता था, यहां निःशुल्क डायलिसिस से उन्हें काफी लाभ मिला है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
महासमुंद।  जिला कलेक्टर  विनय कुमार लंगेह के निर्देशानुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव की अध्यक्षता में सरायपाली-बसना विकासखंड में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रमों की जिला स्तरीय…
 07 August 2026
कोरिया।  छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष  नेहरू राम निषाद ने कहा कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना सभी…
 07 August 2026
उत्तर बस्तर कांकेर।  लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकासखण्ड मुख्यालय नरहरपुर के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल में स्टॉप डायरिया कैंपेन आयोजित किया गया। अभियान के…
 07 August 2026
दुर्ग।  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की समृद्ध लोक कला, लोक संस्कृति और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए निरंतर प्रभावी पहल कर रही…
 07 August 2026
सुकमा। कभी नक्सलवाद के अंधेरे और खौफ के लिए जाने जाने वाला सुकमा का दूरस्थ वनांचल आज शिक्षा की नई रोशनी से जगमगा रहा है। बुनियादी विकास के साथ-साथ जिले…
 07 August 2026
सुकमा। जिला पंचायत संसाधन केंद्र परिसर में 3 अगस्त से कृषि एवं पशु सखियों के लिए चार दिवसीय जैविक खेती सह-प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य…
 07 August 2026
सुकमा। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सुकमा जिला प्रशासन ने सख्त और जवाबदेह रुख अपनाया है। योजना की पहली किस्त प्राप्त करने के बावजूद आवास निर्माण…
 07 August 2026
सुकमा। डिजिटल सुशासन की दिशा में राज्य शासन ने एक बड़ा और ऐतिहासिक कदम उठाते हुए पुराने लोक सेवा केंद्रों को आधुनिक “सेवा सेतु केंद्र” के रूप में विकसित किया…
 07 August 2026
सुकमा। छत्तीसगढ़ के दूरस्थ एवं वनांचल जिले सुकमा में नौनिहाल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं नवाचारी पहल की शुरुआत की गई है।…
Advt.