कोरिया : शासकीय योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन हेतु जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी समन्वय के साथ करें कार्य - सांसद श्रीमती महंत

Updated on 12-03-2023 10:08 PM

जल जीवन मिशन अंतर्गत गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो कार्य, अस्पतालों में चिकित्सकों तथा उपकरणों की पर्याप्त उपलब्धता, बिजली आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के दिए निर्देश

जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न, विभिन्न शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों की हुई समीक्षा

कोरिया 12 मार्च 2023

लोकसभा सांसद एवं दिशा समिति की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना महंत की अध्यक्षता में आज जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास समन्वयक और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में श्रीमती महंत ने पूर्व बैठक में दिए गए निर्देशों के पालन प्रतिवेदन की जानकारी ली तथा विभिन्न विभागों के माध्यम से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि जिले में सभी कार्यों की स्थिति संतोषप्रद है, जिला अधिकारी विभागीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में जनहित को ध्यान में रख लम्बित कार्यों को जल्द पूर्ण करें तथा अपने कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करें।

बैठक में श्रीमती महंत ने जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं की समीक्षा करते हुए अस्पतालों में चिकित्सकों की उपलब्धता, आवश्यक उपकरणों तथा पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता, सहायिका समय पर उपस्थित हों। जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि योजनान्तर्गत जिले में हुए कार्यों की विस्तृत सूची उपलब्ध कराएं तथा सभी क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण ढंग से जल्द कार्य पूर्ण करें, ताकि लोगों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या ना हो। इस दौरान उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घर-घर तक बिजली पहुंचे,जहां ट्रांसफार्मर की समस्या है वहां तत्काल समस्या का निराकरण करें। उन्होंने कहा कि राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों को विभिन्न गतिविधियों में शामिल करें जिससे वे बेहतर प्रशासन में सहभागिता दे सकें। इसके साथ ही उन्होंने लोगों की सुविधा हेतु तालाब गहरीकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में सोलर लाइट, जल आपूर्ति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए तथा विद्यालयों में शिक्षकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने कहा। बैठक में उपस्थित जनप्रतिनिधयों से कहा कि क्षेत्र भ्रमण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिधि तथा अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि लोगों को लाभ मिल सके।

बैठक में संसदीय सचिव एवं बैकुंठपुर विधायक श्रीमती अंबिका सिंहदेव, सरगुजा विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष एवं भरतपुर सोनहत विधायक श्री गुलाब कमरो, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह, उपाध्यक्ष श्री वेदांती तिवारी एवं जिला व जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के कार्यों की समीक्षा हेतु आयोजित इस संयुक्त बैठक में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने कोरिया जिले और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर हेतु कलेक्टर श्री पी.एस.ध्रुव ने शासकीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों के क्रियान्वयन की जानकारी दी। बैठक में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, एनआरएलएम के कार्यों की समीक्षा, स्वच्छ भारत मिशन, पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, सर्व शिक्षा अभियान, मिड डे मील, एकलव्य विद्यालयों, प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कार्यक्रम तथा अन्य योजनाओं एवं कार्यक्रमो से संबंधित कार्यों पर विस्तृत चर्चा की गई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.