मल्टीबैगर बना KPI ग्रीन एनर्जी का स्टॉक, निवेशकों को कम समय मे दिया अच्छा रिटर्न, जानिए कैसा रहा रिजल्ट

Updated on 12-10-2023 02:26 PM
नई दिल्ली : KPI ग्रीन एनर्जी लिमिटेड ने पिछले एक साल में अपने शेयरधारकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। इस अवधि के दौरान, कंपनी का शेयर प्राइस 12 अक्टूबर, 2022 के 427.30 रुपये से बढ़कर 12 अक्टूबर, 2023 को 873 रुपये पर पहुंच गई। यह एक साल की होल्डिंग अवधि में 100% से ज्यादा का उछाल है। एक साल पहले इस कंपनी के शेयरों में 1 लाख रुपये का निवेश आज 2 लाख रुपये हो गया होता।

चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने अपने शुद्ध लाभ में 64.22% की वृद्धि दर्ज की है। इसके साथ यह 34.74 करोड़ रुपये रहा। जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 21.16 करोड़ रुपये था। कंपनी की शुद्ध बिक्री Q2FY24 में 34.55% बढ़कर 215.07 करोड़ रुपये हो गई। जबकि पिछले वर्ष की समान तिमाही में यह 159.84 करोड़ रुपये थी।

KPI ग्रीन एनर्जी एक सौर ऊर्जा प्रोडक्शन कंपनी है, जो सौर ऊर्जा प्रदान करने पर फोकस्ड है। आज कंपनी का स्टॉक 893.50 रुपये पर खुला। यह 893.50 रुपये के हाई और 870.05 रुपये के लो लेवल तक गया। यह शेयर इस समय 1.42% की गिरावट के साथ 871.95 रुपये पर ट्रेड कर रहा है। इस स्टॉक का 52-सप्ताह का हाई 953.80 रुपये और 52-सप्ताह का लो 345 रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.