केपीएस स्कूल का ड्राइवर गिरफ्तार, ये है वजह...

Updated on 21-04-2023 08:47 PM

रायपुर । शहर के टाटीबंध क्षेत्र में स्थित किड्स एकेडमी स्कूल के चालक की लापरवाही से वैन से बच्ची के गिरने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। 

पुलिस के अनुसार स्कूल प्रबंधन को भी थाना बुलाया गया है। स्कूल प्रबंधन पर भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि राजधानी में गुरुवार को स्कूल वैन चालक की लापरवाही से केजी टू की बच्ची वैन से नीचे गिरकर घायल हो गई थी।

इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है।  पीछे से आ रहे बाइक चालक ने बच्ची को उठाकर लाया।

इस घटना पर स्कूल प्रबंधन द्वारा संज्ञान नहीं लेने पर एनएसयूआई प्रदेश प्रभारी महामंत्री हेमंत पाल ने नेतृत्व में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर स्कूल वैन चालक और महिला कंडक्टर पर कार्रवाई करने की मांग की थी।

वहीं बच्ची के अभिभावक ने आरोप लगाया है कि ड्राइवर ने बच्ची को घटना के बारे में घर में न बताने की धमकी दी थी। परिजनों ने भी इस घटना पर कार्रवाई की मांग उठाई थी।

सरोना निवासी बच्ची के अभिभावक मंजीत सिंह ने बताया कि वैन से हमारी बच्ची गिर गई थी। ये बात हमें किसी ने नहीं बताया।

बच्ची सुबह 9 बजे गिरी 11 बजे घर आई तो रो-रो कर बताई। बच्ची को चोट आई है लेकिन न डॉक्टर के पास ले गए, न कोई फर्स्टएड करवाये। हम लोग चाहते हैं स्कूल प्रबंधन पर कार्रवाई हो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
 08 August 2026
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
 08 August 2026
राजनांदगांव। कलेक्टर  जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
 08 August 2026
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
 08 August 2026
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
 08 August 2026
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
 08 August 2026
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
 08 August 2026
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
 08 August 2026
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…
Advt.