कृषक उन्नति योजना : 39 हजार किसानों को मिली अंतर राशि

Updated on 12-03-2024 05:46 PM

जगदलपुर। राज्य शासन द्वारा कृषक उन्नति योजनान्तर्गत किसानों को खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान का उपार्जन किया गया है। समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि का अन्तरण कृषक उन्नति योजना के तहत मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में जिला बालोद में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में राशि का हस्तांतरण किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम जगदलपुर शहर के पीजी कॉलेज मैदान घरमपुरा में आयोजित में जिले के 39055 किसानों से 47258 हेक्टर रकबे का 24 लाख 52 हजार क्विंटल धान समर्थन मूल्य पर खरीदी केन्द्रों के माध्यम से उपार्जन किया गया है। जिसका समर्थन मूल्य से अन्तर की राशि प्रति एकड 19257 रूपये के मान से 224 करोड़ 87 लाख रूपये का भुगतान मुख्यमंत्री के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक किरण देव ने कहा कि सरकार के गठन के बाद लगातार विकास कार्यों का सौगात दिया जा रहा है। महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की स्वीकृति दी गई है। कृषक उन्नति योजना के तहत किसानों को अंतर की राशि का आज हस्तांतरण किया जा रहा है। इसमें किसानों को 3100 रूपये प्रति क्विंटल की दर से धान उपार्जन किया गया। अंतर की राशि का अन्तरण किसानों का किया जा रहा उनको बधाई।

कार्यक्रम के स्वागत उद्बोधन में कलेक्टर विजय दयाराम के. ने जिले के किसानों को दी जाने वाली अंतर की राशि का विवरण प्रस्तुत किया। इस अवसर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप,पार्षद,जनप्रतिनिधिगण सहित पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, जिला पंचायत सीईओ प्रकाश सर्वे, अपर कलेक्टर सीपी बघेल, आयुक्त नगर निगम हरेश मंडावी अन्य अधिकारी,बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण बस्तर जिले एवं विकासखण्ड मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों में किया गया। कार्यक्रम में प्रगतिशील किसानों ने अपनी कहानी अपनी जुबानी के तहत जानकारी दी। उपस्थित अतिथियों ने कृषक को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.