परिवार की आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में सहायक रही कृषक उन्नति योजना

Updated on 06-12-2024 12:06 PM

दुर्ग । कृषक उन्नति योजना से अन्नदाताओं का जीवन संवरने लगा है। दुर्ग जिले के धमधा विकासखण्ड के ग्राम बिरोदा निवासी कृषक डामन साहू सरकार की कृषक उन्नति योजना के माध्यम से अपने परिवार की आर्थिक स्तर को ऊंचा उठाने में कामयाबी हासिल किये हैं। कृषक डामन साहू के परिवार में 5 सदस्य है और वह विगत 20 वर्षों से सामान्य खेती बाड़ी का कार्य करते आ रहे है। उन्होंने बताया कि कृषि विभाग के मैदानी अमले के माध्यम से शासन की महात्वाकांक्षी कृषक उन्नति योजना की जानकारी मिली। साथ ही कृषि विभाग के मार्गदर्शन में उन्होंने धान की उन्नत एवं वैज्ञानिक तकनीक से खेती करना शुरू किया। साथ ही कृषि विभाग की ओर से उन्नत बीज आदि प्राप्त कर पैदावारी में बढ़ोत्तरी की। सरकार द्वारा घोषित प्रति क्विंटल 3100 रूपए समर्थन मूल्य ने भी कृषक डामन को इस ओर आकर्षित किया। कृषक श्री साहू बताते है कि 2.10 हेक्टेयर कृषि रकबा में इस खरीफ सीजन में लगभग 92 क्विंटल धान की पैदावार हुई है। सरकार द्वारा जारी किए गए टोकन तुहर हाथ मोबाईल ऐप्लिकेशन के माध्यम से मुझे धान बिक्री के लिए तुरंत टोकन प्राप्त हो गया और धान बिक्री के तीन दिन की भीतर ही राशि 2,92,950 रूपए का भुगतान प्राप्त हुआ। इस राशि से मुझे खेती-बाड़ी के कार्यों में आर्थिक मदद के साथ-साथ पारिवारिक कार्यों और जीवन शैली बदलाव में मदद मिली है। इससे मुझे रबी फसल हेतु उन्नत बीज, खाद एवं दवाई की व्यवस्था करने में सहुलियत हुई है। कृषक डामन साहू ने कृषकों के हित में लाई गई सरकार की इस योजना से प्रभावित होकर सपरिवार प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय के प्रति को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.