किसानों को प्राकृतिक खेती करना सिखाएंगी कृषि सखियां

Updated on 05-05-2025 06:24 PM

सारंगढ़ बिलाईगढ़ । छत्तीसगढ़ राज्य गो सेवा आयोग अध्यक्ष विशेषर पटेल के द्वारा सारंगढ़ प्रवास के दौरान दिए गए निर्देश पर अमल करना जिले के कृषि अधिकारी ने शुरू किया है। इसी तारतम्य में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन (एनएमएनएफ) एक केंद्र प्रायोजित योजना के संबंध में कृषि कार्यालय बरमकेला के बैठक कक्ष में जिला नोडल अधिकारी जयप्रकाश गुप्ता द्वारा बरमकेला विकासखंड से प्रति क्लस्टर दो कृषि सखी का चयन किया गया है। चयन उपरांत सभी कृषि सखियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिसमें नोडल अधिकारी द्वारा बताया गया कि अब किसानों को प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना है ताकि किसानों को रसायन मुक्त खेती अपनाने और खेती की लागत कम करने में मदद मिल सके। इस प्रशिक्षण में प्राकृतिक खेती के बारे में जागरूकता लाने एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित किया गया था। कृषि सखी को और भी प्रशिक्षण देकर पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी प्रदान किया जावेगा जिससे किसान जागरूक होंगे।

प्राकृतिक खेती नोडल अधिकारी जय प्रकाश गुप्ता ने कहा कि जैविक खेती से न केवल स्वस्थ वातावरण, उपयुक्त उत्पादकता तथा प्रदूषणमुक्त खाद्य प्राप्त होगा बल्कि इसके द्वारा संपूर्ण ग्रामीण विकास की एक नई स्वपोषित, स्वावलंबी प्रक्रिया शुरू होगी। प्रशिक्षण के दौरान बताया कि प्राकृतिक खेती में कीट प्रबंधन की विभिन्न तकनीकों की जानकारी एवं खरीफ फसलों में प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले मित्र कीटों की पहचान बताने के साथ इनके संरक्षण के उपाय बताए गए। प्रशिक्षण के दौरान प्राकृतिक खेती की आवश्यकता, प्राकृतिक खेती के लाभ, प्राकृतिक खेती के महत्व एवं प्राकृतिक खेती में पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं व्याधि नियंत्रण के विभिन्न तरीकों के बारे में विस्तार से बताया।

इस कार्यशाला में जय प्रकाश गुप्ता नोडल अधिकारी, बसंत कुमार नायक वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, टिकेश्वरी महापात्र जलाकोना, कृषि सखी महिलाएं सहित सभी कृषि विकास अधिकारी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.