'बिग बॉस OTT 3' में नजर आएंगी कृति सेनन की बहन नूपुर और फरहान अख्तर की साली! मेकर्स ने किया अप्रोच
Updated on
05-06-2024 02:17 PM
इस वक्त 'बिग बॉस OTT 3' की चर्चा हो रही है। जहां एक तरफ फैंस होस्ट के बदले जाने से मायूस हैं, वहीं मेकर्स ने शो के लिए नए कंटेस्टेंट्स को अप्रोच करने में लगे हैं। खबर है कि इसके लिए कृति सेनन की बहन और एक्ट्रेस नूपुर सेनन को अप्रोच किया गया है। इसके अलावा सिंगर अनुषा दांडेकर को भी अप्रोच किया गया है।