कृति ने की काजोल की खिंचाई, अजय देवगन बने सुनील ग्रोवर को देख छूटी हंसी

Updated on 23-10-2024 04:28 PM
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो 2' में अब काजोल, कृति सेनन और शहीर शेख नजर आएंगे। तीनों अपनी फिल्म 'दो पत्ती' को प्रमोट करने शो में पहुंचे। मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो भी रिलीज किया है। इसमें जहां कपिल शर्मा, काजोल से कई मजेदार सवाल पूछते दिखे, तो वहीं कृति ने भी काजोल की खिंचाई की। उधर, सुनील ग्रोवर और कृष्णा अभिषेक ने अजय देवगन पर किए जोक्स से सभी को हंसी से लोटपोट कर दिया।

The Great Indian Kapil Show 2 के नए प्रोमो में कपिल शर्मा बोलते हैं, 'काजोल मैम आपने अजय सर से नहीं पूछा कि मैं पुलिस अफसर का रोल कर रही हूं, तो मुझे भी कुछ 'आता माजी सटकली' जैसा कुछ बताओ।'

काजोल बोलीं- मैंने अजय को 'सिंघम' के लिए ट्रेनिंग दी


इस पर काजोल बोलीं, 'नहीं बिल्कुल भी नहीं पूछा, क्योंकि पूरी ट्रेनिंग मैंने दी है उनको 'सिंघम' के लिए। भूल गए?' यह सुनकर कपिल के चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगती हैं, और अर्चना पूरन सिंह की हंसी छूट जाती है।
इसके बाद सुनील ग्रोवर ने एंट्री की। वह अजय देवगन के गेटअप में पहुंचे और मिमिक्री की। अजय देवगन बने सुनील ग्रोवर को देख काजोल हैरान रह गईं। वहीं, कृष्णा अभिषेक, जग्गू दादा उर्फ जैकी श्रॉफ बनकर सबको खूब हंसाते हैं। अजय देवगन को लेकर किए गए जोक्स सुनकर काजोल ठहाक लगाकर हंसती हैं।

काजोल के सेट पर गिरने को लेकर कृति ने की खिंचाई


वहीं, कृति सेनन ने काजोल के लिए कुछ ऐसा कहा कि वह शॉक्ड रह गईं। दरअसल कृति ने काजोल से पूछा कि क्या यह सच है कि वह जिस भी फिल्म के सेट पर गिरीं, वो हिट हुई? जवाब में काजोल ने हां कहा, तो कृति बोलीं- मैम पहले बता देतीं तो...। इतना सुनकर शॉक्ड काजोल बोलीं- प्लान था क्या (मुझे गिराने का)?' तब कृति हंसते हुए काजोल को गले लगा लेती हैं।

25 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर 'दो पत्ती'


'दो पत्ती' की बात करें, तो यह 25 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। कृति ने इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है। कहानी कुछ यूं है कि एक पेचीदा जांच एक आम पुलिस वाले को एक अंधेरी राह पर ले जाती है। इस राह पर जुड़वां बहनों और उस आदमी के बीच भयंकर टक्कर होती है, जिससे दोनों प्यार करती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.