क्रुणाल पांड्या ने धरती उखाड़ कैच पकड़ काटा बवाल, बल्लेबाज के उड़ गए होश
Updated on
04-04-2023 08:34 PM
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके स्टार ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के साथ-साथ अपनी कमाल की फील्डिंग के लिए भी जाने जाते हैं। पांड्या को आईपीएल में कई मौकों पर अविश्वसनीय कैच लपकते हुए देखा गया है, जिसे देख फैंस समेत हर किसी की आंखें फटी की फटी रह गई। वहीं अब क्रुणाल ने अपनी फील्डिंग की छाप आईपीएल 2023 में भी छोड़ दी। उन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हैरतअंगेज कैच लेकर बवाल काट दिया। उनके कैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
क्रुणाल पांड्या ने पकड़ा गजब का कैच दरअसल, चेन्नई और लखनऊ के मैच में सीएसके की बल्लेबाजी के दौरान सलामी बल्लेबाज डिवॉन कॉनवे एलएसजी के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे थे। इसी बीच चेन्नई की पारी का 11वां ओवर डालने मार्क वुड आए, जिनकी पहली गेंद पर कॉनवे ने गगनचुंबी छक्का जड़ दिया। वुड ने ओवर की दूसरी गेंद तेज गति के साथ बाउंसर डाली जिसको कॉनवे मैदान के बाहर मारना चाहते थे। लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो पाए। कॉनवे अपने शॉट को टाइम नहीं कर पाए जिसके चलते गेंद ज्यादा दूर नहीं गई।
ऐसे में बाउंड्री पर खड़े क्रुणाल पांड्या गेंद को पकड़ने के लिए भागे और उन्होंने आगे की तरफ डाइव लगाते हुए एक अविश्वसनीय कैच लपक लिया। उनके इस जबरदस्त कैच ने महफिल लूट ली। वहीं अच्छी लय में नजर आ रहे कॉनवे 47 रन बनाकर आउट हो गए। पांड्या की कैच की वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है। इसके अलावा मैच की बात करें तो, चेपॉक में चार साल के लंबे समय के बाद खेले गए इस मुकाबले में होम टीम चेन्नई सुपर किंग्स की ही जीत हुई। चेन्नई ने लखनऊ पर इस मैच में 12 रन की करीबी जीत दर्ज की।
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…