भोपाल में आज क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन:15 मांगों के लिए सरकार को देंगे अल्टीमेटम; कहा- जांच के बाद एट्रोसिटी में गिरफ्तारी हो

Updated on 15-11-2025 02:03 PM

प्रदेश में क्षत्रिय समाज अब आर-पार की रणनीति पर उतर आया है। समाज की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आज 15 नवंबर (शनिवार) को खुशीलाल ग्राउंड में विशाल ‘क्षत्रिय क्रांति सम्मेलन’ आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में प्रदेशभर से हजारों प्रतिनिधियों और समाजजन पहुंचे हैं।

सरकार के सामने रखी जाएंगी 15 प्रमुख मांगें संगठन के प्रदेश अध्यक्ष इंदल सिंह राणा ने बताया कि सम्मेलन में सरकार के समक्ष 15 महत्वपूर्ण मांगें रखी जाएंगी। राणा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि “यह सम्मेलन समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों को स्थापित करने का संकल्प है। यदि सरकार ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो प्रदेशव्यापी बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

सम्मेलन की प्रमुख मांगें

  • हरदा प्रकरण: क्षत्रिय समाज पर हुए कथित अन्याय की उच्च स्तरीय जांच और दोषी पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई।
  • EWS आरक्षण: 10% से बढ़ाकर 20% किए जाने तथा प्रमाणपत्र प्रक्रिया को सरल बनाने की मांग।
  • अग्निवीर योजना: सेना में स्थायी भर्ती प्रणाली फिर शुरू करने और अग्निवीरों को स्थायी सेवा व पेंशन देने का आग्रह।
  • गौ माता संरक्षण: गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने और अवैध तस्करी व हत्या पर कठोर कानून की मांग।
  • राजनीतिक प्रतिनिधित्व: जनसंख्या के अनुपात में विधानसभा, लोकसभा और संगठनात्मक पदों पर उचित जगह।
  • किसान हित: सभी फसलों पर MSP की कानूनी गारंटी और नुकसान पर पूरा मुआवजा।
  • संस्कृति संरक्षण: क्षत्रिय महापुरुषों के इतिहास के साथ छेड़छाड़ और अपमानजनक टिप्पणियों पर रोक।
  • शिक्षा: हर जिले में ‘राजपूत छात्रावास’ के लिए शासन से भूमि उपलब्ध कराने की मांग।
  • एट्रोसिटी एक्ट: दुरुपयोग रोकने और गिरफ्तारी केवल जांच के बाद होने का प्रावधान।
  • धार्मिक संपत्ति: मठ-मंदिरों की जमीन उनके नाम दर्ज करने और अवैध कब्जों पर कार्रवाई।

यह न्याय और सम्मान की लड़ाई प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष आशु सिंह ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ क्षत्रिय समाज का मुद्दा नहीं, बल्कि न्याय और सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि “यदि सम्मेलन के बाद भी सरकार की चुप्पी जारी रही, तो आंदोलन सड़क से सदन तक पहुंचेगा।

कार्यक्रम में प्रदेश महिला अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान, संगठन महामंत्री अजय सिंह राठौर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों की उपस्थिति रहने की संभावना है। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, खुशीलाल ग्राउंड पर होने वाला यह सम्मेलन प्रदेश की राजनीति और सामाजिक समीकरणों पर असर डाल सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.