कुलदीप को बीच मैदान पर पड़ी कप्तान रोहित से डांट, वजह जानकर हिटमैन के हो जाएंगे फैन

Updated on 30-10-2023 02:14 PM
लखनऊ: भारतीय क्रिकेट टीम का विजयरथ वर्ल्ड कप 2023 में अब भी बरकरार है। रोहित सेना ने बीते रविवार को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 100 रन से धूल चटाई। भारत ने 20 साल बाद अंग्रेजों को वर्ल्ड कप में मात दी। इस जीत के साथ भारत के 12 पॉइंट हो गए और अब वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर हैं। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड को 230 रन का टारगेट दिया था। हालांकि इस लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 129 रन पर ही ढेर हो गई।

भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में सातवें आसमान पर था। मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह के साथ स्पिनर कुलदीप यादव भी चमके। हालांकि एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें कप्तान रोहित शर्मा कुलदीप पर गुस्सा करते नजर आ रहे हैं। आखिर इसके पीछे की वजह क्या है, आइये जानते हैं।

कुलदीप यादव को क्यों पड़ी कप्तान रोहित से डांट?
भारतीय टीम के लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी गेंदबाजी से खासा प्रभावित किया। हालांकि उन्हें थोड़ी कप्तान रोहित से डांट भी सुननी पड़ी। दरअसल, कुलदीप यादव इंग्लैंड की पारी का 22वां ओवर डाल रहे थे। उस ओवर में इंग्लैंड के बल्लेबाज लायम लिविंगस्टोन एक गेंद पर पूरी तरह से गच्चा खा गए थे और गेंद उनके पैड्स पर जाकर लगी थी। अपील करने के बाद भी अंपायर ने आउट नहीं दिया। हालांकि इसके बाद रोहित ने रिव्यू नहीं लिया। लेकिन रिप्ले में देखा गया कि गेंद लेग स्टंप पर जाकर लगती।

इसके बाद देखा गया कि रोहित शर्मा अपने गेंदबाज कुलदीप यादव को जाकर डांट रहे थे कि उन्होंने खुद डीआरएस क्यों नहीं लिया। यादव को लग रहा था कि यह विकेट हो सकती है। लेकिन उन्होंने अपने कप्तान की सुनी। दोनों के बीच की हुई इस बातचीत की अब वीडियो वायरल हो रही है। हालांकि इसके बाद कुलदीप यादव ने ही 30वें ओवर में लिविंगस्टोन को आउट किया। कुलदीप ने अपने 8 ओवर के स्पेल में 24 रन देकर 2 विकेट लिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.