कुलदीप की होगी एंट्री, दो खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर, एडिलेड वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग-11

Updated on 22-10-2025 02:27 PM
एडिलेड: भारत की आठ वनडे मैचों की जीत का सिलसिला इस सीरीज के पहले मैच में सात विकेट से हार के साथ ही टूट गया। कप्तान के रूप में शुभमन गिल का पहला मैच था। विराट कोहली और रोहित शर्मा 7 महीने बाद वापसी कर रहे थे। दोनों बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे। गिल की कप्तानी भी नहीं चली। अब मेहमान टीम गुरुवार को एडिलेड ओवल में होने वाले दूसरे वनडे में जीत का रुख बदलने के लिए बेताब होगी।

सुंदर की जगह कुलदीप को मौका

भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को मौका मिल सकता है। पहले मैच में वह बेंच पर थे। टीम ने ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को मौका दिया था। कुलदीप अभी बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। एशिया कप 2025 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर थे। 113 वनडे मैच के अपने करियर में कुलदीप यादव 181 विकेट ले चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के बड़े मैदान पर वह बल्लेबाजों को फंसा सकते हैं।

हर्षित राणा भी बाहर होंगे?

भारतीय टीम हर्षित राणा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दे सकती है। ऑस्ट्रेलिया की पिच में काफी उछाल होती है। प्रसिद्ध की लंबाई अच्छी है और वह पटकी हुई गेंद करते हैं। इससे उन्हें पिच का फायदा मिलेगा। उनकी बॉलिंग स्पीड में 145 किमी प्रति घंटे से ज्यादा की है। 17 वनडे में प्रसिद्ध भारत के लिए 29 विकेट ले चुके हैं। हर्षित राणा के नाम 6 वनडे में 10 विकेट हैं और वह पहले मैच में पूरी तरह फेल रहे थे।इसके अलावा प्लेइंग इलेवन में बदलाव की संभावना नहीं है। टॉप-4 में कप्तान गिल के अलावा रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर का खेलना तय है। विकेटकीपर के रूप में केएल राहुल प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे तो नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल ऑलराउंडर रहेंगे।

एडिलेड वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.