कुलदीप यादव हो रहे थे बर्बाद, टूटकर बिखर गए थे, संभालने वाले से रवि शास्त्री ने पूछा- तुमने क्या किया

Updated on 04-08-2023 03:22 PM
अंदाजा लगाइए कि 2023 में भारत का सबसे ज्यादा विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है? मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर या युजवेंद्र चहल? खैर, आश्चर्य होगा यह जानकर कि 22 विकेट के साथ कुलदीप यादव सर्वश्रेष्ठ हैं। जी हां, वही कुलदीप, जो कुछ समय पहले तक जंगल में खोया हुआ था और भारतीय टीम में वापसी की कोशिश कर रहा था। कभी चहल के साथ 'कुल-चा' कॉम्बो भारत की विंनिंग जोड़ी बनाने वाले बनाने वाले कुलदीप का करियर अचानक तबाह होने लगा था। कोई भी बल्लेबाज पीट देता था। बड़ी शर्मनाक स्थिति बन गई थी।

सिडनी में 5 विकेट लेने के बाद टीम से आउट हुए कुलदीप

कलाई के स्पिनर कुलदीप की किस्मत ही खराब है कि सिडनी में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 विकेट लेने के बाद को अगला टेस्ट खेलने के लिए 2 साल से अधिक समय तक इंतजार करना पड़ा। रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने टीम इंडिया को लीड किया, जबकि कुलदीप अपनी धार खोकर गर्त में जा रहे थे। फिर कैसे हुई वापसी? इस सवाल का जवाब सिर्फ और सिर्फ एक व्यक्ति के पास है। वह हैं भारत के पूर्व चयनकर्ता सुनील जोशी।

धोनी की कप्तानी में चहल के साथ थे मैच विनर

याद करिए.... अरे इधर, पीछे फेंककर ले ना (लेग स्टंप पर गेंद फेंककर आउट करो)... ये आगे बढ़ेगा छोटी रखना... और फिर भारत को विकेट। कुछ ऐसा ही तो होता था जब कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल बॉलिंग किया करते थे और विकेट के पीछे एमएस धोनी उन्हें इंस्ट्रक्शन देते थे। किसी को शायद ही लगा था कि धोनी को कप्तानी और फिर टीम इंडिया से निकलने के बाद मैच विनर कुलदीप यादव बर्बादी की कगार पर पहुंच जाएंगे। जब ऐसा हुआ तो सूरमाओं से भरे कोचिंग स्टाफ से कोई मदद को आगे नहीं आया। ऐसे में कुलदीप को सुनील जोशी का साथ मिला।

टीम इंडिया के रवि शास्त्री वाले कोचिंग स्टाफ से नहीं मिली मदद

भारत के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर ने द इंडियन एक्सप्रेस से बताया- जब कुलदीप की मदद के लिए कोई आगे नहीं आया तो उन्होंने खुद करिश्मा करने की जिम्मेदारी उठाई। बता दें कि जब कुलदीप यादव को बाहर किया गया तो सुनील जोशी बीसीसीआई चयन पैनल का हिस्सा थे और उन्हें यह देखकर आश्चर्य हुआ कि कोई भी स्पिनर की मदद के लिए नहीं आया।

सिलेक्शन कमिटी के सदस्य थे सुनील जोशी, यूं की मदद

इस बारे में सुनील जोशी ने बताया- जब कुलदीप यादव को बाहर किया गया तो मैं चयन समिति का हिस्सा था। रवि शास्त्री के कोचिंग स्टाफ में से कोई मदद के लिए नहीं आया, मैं ही था जिसने उसकी गेंद को छोटा, फ्रंट आर्म बेहतर, आर्म स्पीड बेहतर कराई, उसे और अधिक गेंद फेंकने के लिए प्रेरित किया। और काम बन गया। यह वह दौर था जब आईपीएल 2021 के दौरान कुलदीप का करियर सबसे निचले स्तर पर रहा। कोलकाता नाइटराइडर्स ने एक भी मैच नहीं दिया। यहां तक कि भारतीय टीम में चुने जाने के बावजूद भी उन्हें शायद ही कोई खेल मिला।

फिर पोंटिंग और वॉटसन ने दिया साथ तो चमक गई किस्मत

जोशी ने जब मदद की तो उन्हें दिल्ली कैपिटल्स के कोच रिकी पोंटिंग और शेन वॉटसन का साथ मिला। आईपीएल में करिश्माई बॉलिंग के बाद भारत के पूर्व कोच रवि शास्त्री भी आश्चर्यचकित हुए बिना नहीं रह सके। अचानक, हर कोई कुलदीप यादव के बारे में बात कर रहा था। रवि शास्त्री ने सुनील से पूछा, तुमने कुलदीप के साथ क्या किया है? इस पर जोशी ने कहा- रवि भाई मैंने कुछ खास नहीं किया है। ये साधारण चीजें हैं जो एक गेंदबाजी कोच को करनी चाहिए। आप कुलदीप 2.0 को देखें।

यह तो बस कुलदीप यादव 2.0 का ट्रेलर है...

उन्होंने आगे कहा- कुलदीप 2023 में किसी सनसनीखेज से कम नहीं रहे हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 3/53, न्यूजीलैंड के खिलाफ 3/62, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3/56, वेस्टइंडीज के खिलाफ 4/46 के रूप में धांसू प्रदर्शन किया। यह तो बस शुरुआत है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.