डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे कुलदीप यादव, 14 मार्च को बचपन की दोस्त वंशिका के साथ सात फेरे लेंगे

Updated on 11-03-2026 01:54 PM
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप चैंपियन बनने के बाद भारतीय टीम के स्पिनर कुलदीप यादव अपनी लाइफ में नई पारी का आगाज करने जा रहे हैं। आईपीएल से पहले कुलदीप यादव शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 14 मार्च को कुलदीप यादव की शादी है। वह अपने बचपन की दोस्त वंशिका से शादी करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक कुलदीप और वंशिका की शादी उत्तराखंड के मसूरी में होगी। इस शादी में परिवार के सदस्यों के साथ रिश्तेदार और चुनिंदा दोस्त आएंगे।

जून में हुई थी कुलदीप और वंशिका की सगाई

कुलदीप यादव ने पिछले साल ही वंशिका से सगाई कर ली थी। आईपीएल खत्म होने के बाद जून में लखनऊ में दोनों की सगाई हुई थी। नवंबर में ही दोनों का शादी होनी थी लेकिन टीम इंडिया के व्यस्त शेड्यूल और टी20 विश्व कप की तैयारियों की वजह से शादी टालनी पड़ी। टी20 विश्व कप के खत्म होने और आईपीएल के शुरू होने के बीच करीब 20 दिन का गैप है। इसी में कुलदीप यादव शादी कर रहे हैं।
शादी के बारे में कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे ने न्यूज कन्फर्म की। उन्होंने हिन्दुस्तान टाइम्स को बताया- हम 12 मार्च को मसूरी जा रहे हैं। अगले दिन हल्दी और शादी से पहले की दूसरी रस्में हैं। शादी 14 मार्च को होगी, जबकि रिसेप्शन 17 मार्च को होगा।

पिता ने सीएम योगी को आमंत्रित किया

कुलदीप यादव यूपी के उन्नाव के रहने वाले हैं। उनकी शादी और रिलेप्शन में आने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को आमंत्रित किया गया है। कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने पिछले हफ्ते सीएम से मुलाकात की और आमंत्रण दिया। शादी के बाद 17 मार्च को रिसेप्शन का आयोजन लखनऊ में किया जाएगा। बताया जा रहा है कि कुलदीप का रिसेप्शन होटल सेंट्रम में होगा।

31 साल के कुलदीप यादव ने 2017 में भारत के लिए डेब्यू किया था। वह अभी तक 17 टेस्ट के साथ ही 120 वनडे और 54 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। उनके नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में 365 विकेट हैं। वह सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाले चाइनामैन गेंदबाज भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
 19 September 2026
मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने BCCI को स्पष्ट कर दिया है कि वे 4 अक्टूबर को अपना मौजूदा कार्यकाल समाप्त होने के बाद इस पद…
 19 September 2026
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
 19 September 2026
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
Advt.