प्रधानमंत्री आवास योजना से कुमारी बाई के पक्का घर का सपना होगा साकार

Updated on 22-09-2024 11:30 AM

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन की सरकार और संवेदनशील सरकार ने आवासहीन परिवारों को पक्की छत देने के लिए संकल्पित है। प्रधानमंत्री आवास योजना न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाने का काम कर रही है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास प्रदान करती है। छत्तीसगढ़ सरकार की इसी पहल से कुमारी बाई का सपना साकार होने जा रहा है। यह योजना पूरे प्रदेश में एक नई उम्मीद और उज्ज्वल भविष्य की किरण साबित हो रही है।


जांजगीर चांपा जिले की ग्राम पंचायत जर्वे (च) निवासी कुमारी बाई कश्यप की है। कुमारी बाई के पास मकान के नाम पर कच्ची झोपड़ी है, जिसमें बारिश के मौसम में रहना दुष्कर होता जाता है। उन्हें एक दिन प्रधानमंत्री आवास योजना के बारे में पता चला जिससे उनके मन में पक्के आवास के सपने को एक नई उम्मीद की किरण दिखी और उन्होंने पक्के आवास के लिए आवेदन दिया और कुमारी बाई को आवेदन आवास निर्माण के लिए स्वीकृत हो गया। जिसकी पहली किस्त उनके खाते में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत 40 हजार की राशि अंतरित किये। वे अपने पक्के आवास निर्माण के सपने को पूरा होते देखने के लिए बहुत खुश है। कुमार बाई कहती है कि अब मुझे बारिश और रहने-सोने में जो दिक्कत होती थी वह नहीं होगी और वह इसके लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री जी को आभार प्रकट करती है।


उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने जन्म दिन के मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य के 5 लाख 11 हजार से अधिक आवासहीन परिवारों को स्वयं का पक्का मकान बनाने के लिए पहली किश्त 2044 करोड़ रूपए की राशि सीधे उनके बैंक खातों में ऑनलाईन ट्रान्सफर की। जिसके तहत जांजगीर चांपा जिले के 48 हजार 353 परिवारों के आवास की स्वीकृति मिली है। ऐसे में सभी हितग्राहियों में पक्का आवास बनने के सपने को लेकर परिवार में खुशी व्याप्त है और इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को आभार व्यक्त कर रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.