CG पहुंचीं कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा:CM भूपेश ने किया स्वागत, कार्यकर्ताओं ने बरसाए फूल; बोलीं-4 साल हमारी सरकार ने बेहतरीन काम किया

Updated on 26-12-2022 06:03 PM

छत्तीसगढ़ कांग्रेस की नई प्रभारी रविवार को रायपुर पहुंच गई हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पीसीसी चीफ मोहन मरकाम, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित कई मंत्री, विधायक, संगठन पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एयरपोर्ट में ही उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पत्रकारों से चर्चा के दौरान कुमारी शैलजा ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का असर पूरे देश में दिख रहा है। छत्तीसगढ़ में चार साल हमारी सरकार ने बेहतरीन काम किए हैं। यहां के लोगों को अपनी पहचान दी गई है। पिछले सरकार के भ्रष्टाचार को खत्म किया गया है।

शाम करीब 8 बजे वे एयरपोर्ट से रवाना हुईं ताे उनके स्वागत में युवा कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता बाइक रैली से उनके पीछे-पीछे चले। रास्ते में 12 जगहों पर मंच बनाकर प्रकोष्ठ और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने फूलों की बारिश की। कई मंच से शैलजा को बड़ी माला भी पहनाई गई। इसके बाद शैलजा ने राजीव भवन में बैठक ली। इसमें उन्हें जिले से लेकर ब्लाक अध्यक्षों से परिचय कराया गया। साथ ही हाथ से हाथ जोड़ाे यात्रा को सफल बनाने का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया।

उनके दौरे को लेकर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि नई प्रभारी के आने पर कार्यकर्ता उत्साहित हैं। कांग्रेस ने 2023 में 75 प्लस का लक्ष्य रखा है। मुझे पूरा विश्वास है कि नई प्रभारी के नेतृत्व में हम इस लक्ष्य को हासिल करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि नई प्रभारी जमीनी स्तर की नेता हैं। उन्होंने विपरित परिस्थितियों में भी काम किया है। उन्हें सत्ता और संगठन दोनों का अनुभव है। उनके इस अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ कांग्रेस को एक नई ऊचाईयां देगा।

इसके अलावा पीसीसी प्रवक्ता विकास तिवारी ने कहा कि कुमारी शैलजा पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुकी हैं। उनके पास राजनीति का लंबा अनुभव है। उनके आने से महिला कार्यकर्ताओं में भी एक नई ऊर्जा आएगी। उनके नेतृत्व में कांग्रेस 80 सीट ला सकती है।

इसके पहले भाजपा के विधायक व रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कुमार शैलजा के आने पर सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कांग्रेस की नई प्रभारी कुमारी शैलजा क्या गुटों में बंटी हुई कांग्रेस को जोड़ने के लिए कांग्रेस जोड़ो यात्रा छत्तीसगढ़ से शुरू करेंगी?भारतीय जनता पार्टी ने तो सवालों की लंबी लिस्ट जारी की है। विधायक सौरभ सिंह ने ये भी कहा कि कुमारी शैलजा छत्तीसगढ़ में चल रहे भ्रष्टाचार और तानाशाही के विरुद्ध अपने दायित्व का निर्वहन करेंगी या फिर पूर्व कांग्रेस प्रभारी के पदचिन्हों पर चलेंगी? सौरभ सिंह ने बिना नाम लिए पीएल पुनिया की ओर इशारा किया।

भाजपा के सवाल

1-भाजपा विधायक ने दावा किया है कि दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की जनता के लिए पैसा भेजा, लेकिन वह यहां के अधिकारियों के घर से निकल रहा है। छत्तीसगढ़ का खजाना लूटने पर और आकंठ भ्रष्टाचार करने पर शैलजा जी क्या अपने कांग्रेस नेताओं पर कोई कार्रवाई करेंगी?

2-उन्होंने कहा कि राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों व उपसचिव पर गंभीर भ्रष्टाचार के आरोप हैं। ईडी उनकी संपत्ति अटैच कर रही है। कई दिनों की ईडी हिरासत के बाद वे विगत 15 दिनों से न्यायिक हिरासत में हैं। कुमारी शैलजा बतायें कि वे भ्रष्टाचार की पक्षधर हैं या छत्तीसगढ़ की जनता की पक्षधर हैं?

3-टीएस सिंहदेव ने पंचायत विभाग से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस के ही एक और वरिष्ठ मंत्री जयसिंह अग्रवाल लगातार अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते रहे हैं। कांग्रेस सरकार के अंदरूनी मतभेदों से छत्तीसगढ़ की जनता का भारी नुकसान हुआ है। शैलजा का इस पर क्या कहना है? जन घोषणा पत्र के वादे पूरे क्यों नहीं किये गए। शराबबंदी लागू क्यों नहीं हुई?

4-बेरोजगारी भत्ता क्यों नहीं मिला, अनियमित कर्मचारियों को नियमित क्यों नहीं किया गया ?

5-रोजगार क्यों नहीं दिया गया, विधवाओं को अनुकम्पा नियुक्ति क्यों नहीं मिली, स्व सहायता समूह की बहनों का रोजगार क्यों छीना गया, वृद्धावस्था पेंशन कहां है ?

6-केंद्र से भेजा जा रहा 5 हजार करोड़ का गरीबों का चावल कहां है, कोरोना किट खरीदी में गोलमाल किसके हुक्म पर हुआ? इनका जवाब कुमारी शैलजा को देना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
बीजापुर।- भैरमगढ़ विकासखंड के ग्राम पंचायत बिरियाभूमि के आश्रित ग्राम जारामोंगिया में जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की दिशा में उल्लेखनीय सफलता मिली है।…
 06 August 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में श्री रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्री रामलला  जी का निःशुल्क दर्शन कराया जा रहा है। इसी…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने सोमवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक लेकर आश्रम छात्रावास के लिए बनाए गए सभी नोडल अधिकारियों से  निरीक्षण के संबंध में जानकारी ली।उन्होंने कहा…
 06 August 2026
जशपुरनगर। सीईओ जिला पंचायत  अभिषेक कुमार ने विगत दिवस 4 अगस्त को विभिन्न ग्राम पंचायतों का आकस्मिक निरीक्षण किया और विकास कार्यों की जानकारी ली।उन्होंने निरीक्षण के दौरान स्वच्छ भारत…
 06 August 2026
जशपुरनगर। कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज  कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के  पोषण पुनर्वास केंद्र (छ.त्.ब्) को डिजिटल किए जाने के संबंध में समीक्षा बैठक ली। इस…
 06 August 2026
कोरबा।  जिले के पोड़ी बहार निवासी बी.एससी. माइक्रोबायोलॉजी द्वितीय वर्ष के छात्र  ऋषभ जैन के लिए कॉलेज जाना और दैनिक कार्यों के लिए घर से बाहर निकलना किसी चुनौती से…
 06 August 2026
कोरबा।तेज बारिश, कीचड़ भरे रास्ते और दुर्गम पहाड़ी इलाका... लेकिन इन सबके बीच कलेक्टर  कुणाल दुदावत पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के दूरस्थ ग्राम समेलीभांठा स्थित विशेष पिछड़ी जनजाति बिरहोर बस्ती पहुँचे।…
 06 August 2026
कोरबा। जिले के दूरस्थ एवं वनांचल क्षेत्रों में संचालित निर्माणाधीन परियोजनाओं की जमीनी स्थिति जानने कलेक्टर  कुणाल दुदावत आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के विभिन्न स्थानों का मैदानी निरीक्षण किया। उन्होंने…
 06 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लमना का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्था, अधोसंरचना, निर्माणाधीन कार्यों तथा विद्यार्थियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं…
Advt.