कुंभ की 'सुंदर साध्वी' को मिला साथ, महंत रवींद्र पुरी बोले- मैं खुद रथ पर बैठाकर अमृत स्‍नान कराने ले जाऊंगा

Updated on 21-01-2025 01:04 PM
प्रयागराज: महाकुंभ 2025 में मॉडल हर्षा रिछारिया को सबसे खूबसूरत साध्‍वी कहकर प्रचारित किया गया। सोशल मीडिया पर साध्‍वी की तस्‍वीरें और वीडियो जमकर शेयर किए गए। हर्षा रिछारिया की कुंभ में मौजूदगी को लेकर साधु और संत समाज दो धड़ों में बंट गया है। जहां कुछ संत हर्षा रिछारिया की मौजूदगी का विरोध कर रहे हैं, वहीं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद हर्षा के पक्ष में खड़ा हो गया है। इस मुद्दे पर गरमागरम बहस छिड़ गई है।
यह विवाद तब और बढ़ गया जब अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद (एबीएपी) के अध्यक्ष रवींद्र पुरी ने घोषणा की कि वे 29 जनवरी को दूसरे अमृत स्नान पर निरंजनी अखाड़े के रथ में हर्षा को संगम ले जाएंगे। महंत रवींद्र पुरी ने कहा, 'वह हमारी बेटी है और उत्तराखंड का गौरव है। मैंने उससे कहा कि वह मौनी अमावस्या पर पूरे शाही और भव्य तरीके से रथ पर बैठकर पवित्र स्नान करेगी और देवी की तरह स्नान करेगी। मैंने उससे अनुरोध किया कि वह यहीं रहे और कुंभ में अपना प्रवास पूरा करे।'


बेटी को पिता का साथ मिल जाए तो और क्‍या चाहिए: हर्षा रिछारिया

इस बीच, हर्षा रिछारिया ने मीडिया से बातचीत में कहा, 'मैं अपने महाराज जी के घर आई हूं। अगर वह मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं, तो मुझे किसी और सहारे की जरूरत नहीं है। अगर एक बेटी को उसके पिता का साथ मिल जाए, तो उसे और क्या चाहिए? जैसा कि मैंने पहले कहा, मैं यहां सनातन धर्म के बारे में जानने, उससे जुड़ने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए आई हूं।'


संत समुदाय के लिए अपमानजनक: स्वामी आनंद स्वरूप

स्वामी आनंद स्वरूप ने अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष के तौर पर सनातन धर्म की रक्षा की जिम्मेदारी का हवाला देते हुए महंत रवींद्र पुरी से फैसले पर पुनर्विचार करने का आग्रह किया। काली सेना के प्रमुख आनंद स्वरूप का कहना है- 'मेरा विचार बहुत सरल था। एक मॉडल को अन्य संतों के साथ अमृत स्नान में भाग नहीं लेना चाहिए और न ही ले सकती है, क्योंकि उसने भगवा पहन रखा है। यह संत समुदाय के लिए अपमानजनक है, और हम निश्चित रूप से ऐसा होने से रोकेंगे। अब यह हमेशा के लिए तय हो जाना चाहिए।'


सबसे खूबसूरत साध्‍वी का मिला टैग

आपको बता दें कि उत्तराखंड की 30 वर्षीय मॉडल हर्षा रिछारिया ने महाकुंभ मेले में पहले अमृत स्नान (14 जनवरी) के दिन रथ पर सवार होकर लोगों का ध्यान खींचा। जल्द ही, उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गईं। कुछ अनुयायियों ने उन्हें 'सबसे खूबसूरत साध्वी' बताया। हालांकि, उन्हें जिस तरह का लोकप्रियता मिल रही है, उसे साधुओं के एक वर्ग ने नापसंद किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.