कुणाल कामरा का दावा- बिग बॉस का ऑफर ठुकराया

Updated on 09-04-2025 01:44 PM

स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को मुंबई पुलिस और शिवसेना विधायक मुरजी पटेल को नोटिस जारी किया। याचिका में कामरा ने महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई अपनी अपमानजनक टिप्पणी के मामले में दर्ज FIR को चुनौती दी।

कामरा की याचिका पर अगली सुनवाई 16 अप्रैल को होगी। इसकी जानकारी जस्टिस सारंग कोटवाल और एसएम मोडक की एक डिवीजन बेंच ने दी। हालांकि, कुणाल कामरा को पुलिस अब तक तीन समन भेज चुकी है, लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं।

शिवसेना विधायक मुरजी पटेल की शिकायत के बाद खार पुलिस ने कामरा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके अलावा नासिक और जलगांव में भी कॉमेडियन के खिलाफ दर्ज तीन FIR को भी खार पुलिस स्टेशन में रजिस्टर कर दिया गया है।

बता दें, कामरा ने 5 अप्रैल को हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जिसमें दावा किया गया है कि उनके खिलाफ दर्ज FIR संविधान से उन्हें मिले मौलिक अधिकारों का उल्लंघन है।

कामरा ने बिग बॉस से ऑफर आने का दावा किया

कुणाल कामरा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर बताया कि सलमान खान के शो बिग बॉस के आगामी सीजन के लिए उन्हें ऑफर दिया गया। कॉमेडियन का कहना है कि कास्टिंग डायरेक्टर ने रियलिटी टीवी शो का हिस्सा बनने के लिए उन्हें ऑफर भेजा था। लेकिन उन्होंने इस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया और कहा कि वह बिग बॉस में जाने की जगह मेंटल हॉस्पिटल में जाना पसंद करेंगे।

इंस्टाग्राम पर कास्टिंग डायरेक्टर के साथ चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया

कुणाल कामरा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कास्टिंग डायरेक्टर के साथ अपनी चैट का स्क्रीनशॉट शेयर किया। कास्टिंग डायरेक्टर ने लिखा था, ‘मैं बिग बॉस के अपकमिंग सीजन की कास्टिंग संभाल रहा हूं और आपका नाम एक ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आया है जो उन्हें इंट्रस्टिंग लग रहा है। मुझे पता है कि यह शायद आपके रडार पर नहीं था, लेकिन ईमानदारी से, यह आपकी असली वाइब दिखाने और बड़े पैमाने पर ऑडियंस का दिल जीतने के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। आप क्या सोचते हैं? क्या हमें इसके बारे में बात करनी चाहिए?’

इस मैसेज का जवाब देते हुए कुणाल ने लिखा, ‘मैं किसी मेंटल हॉस्पिटल में जाना ज्यादा पसंद करूंगा।’ कुणाल कामरा ने अपनी शेयर की हुई स्टोरी में यह नहीं बताया है कि उन्हें बिग बॉस ओटीटी के लिए ऑफर आया है या बिग बॉस 19 के लिए।

बता दें, कुणाल कामरा शिवसेना नेता और महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे पर बनाई गई अपनी पैरोडी के कारण चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने कॉमेडियन को तीन समन भेजे हैं लेकिन वह पुलिस के सामने पेश नहीं हुए हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
 01 August 2026
अहमदाबाद : नीट परीक्षा पेपर लीक को लेकर दिल्ली के बाद देशभर में फैसले Gen Z प्रोटेस्ट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद नई पीढ़ी से संवाद कर रहे हैं।…
 31 July 2026
नोएडा, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में पीएम मोदी को गाली देने वाली नोएडा की लड़की के खिलाफ जीरो FIR दर्ज हो गई है। यह कार्रवाई नोएडा के…
 31 July 2026
मुंबई : खाद्य एवं औषध प्रशासन एफडीए ने बॉम्बे हाई कोर्ट परिसर में संचालित हाई कोर्ट स्टाफ को-ऑपरेटिव कैंटीन को नोटिस जारी कर तत्काल खाद्य व्यवसाय बंद करने का निर्देश…
 31 July 2026
पटना: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख पार्टियां कर रही हैं। पार्टियां अपने-अपने चुनावी समीकरण और…
 31 July 2026
मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई वाली महायुति सरकार ने राज्य की लाडली बहन योजना को लेकर स्थिति साफ कर दी है। सरकार ने योजना के लांच होने…
Advt.