फिनटेक कंपनी क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह ने आम आदमी के लिए कह दी ऐसी बात, सोशल मीडिया पर भड़क उठे लोग

Updated on 27-05-2024 06:23 PM
नई दिल्ली: फिनटेक कंपनी क्रेड के फाउंडर कुणाल शाह (Cred Founder Kunal Shah) सोशल मीडिया पर की गई अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। कुणाल शाह की ओर से हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर किए गए पोस्ट कई लोगों को पसंद नहीं आ रही है। दरअसल कुणाल ने हाल ही में एक्स पर लिखा है कि औसत दर्जे के लोगों (Mediocre People) की पहचान करना काफी आसान है। ये लोग अक्सर आपस में ही घूमते हुए देखे जाते हैं। इसकी वजह यह है कि टॉप पर पहुंच चुके सक्सेसफुल लोग इन्हें पसंद नहीं करते हैं। यह पोस्ट कुणाल शाह की ओर से बीती 25 मई को की गई है। इसे अब तक 10 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इसकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। लोग इसपर जमकर कमेंट कर रहे हैं। यह पोस्ट बहुत से लोगों को बिलकुल पसंद नहीं आ रही है। इस पोस्ट पर 2200 से ज्यादा लाइक आ चुके हैं।
कुणाल शाह ने लिखी ये बात
कुणाल की इस पोस्ट का कई लोगों ने विरोध किया है। लोगों का कहना है कि जिंदगी सिर्फ सफलता हासिल करने के बारे में नहीं है। जिंदगी में खुश रहने के लिए दोस्त बनाना, प्यार करना और परिवार चलाना भी जरूरी है। कुछ लोगों का मानना है कि सफल और असफल लोगों के भी अच्छे दोस्त हो सकते हैं। हर किसी को अपने लेबल लगाने की जगह उन्हें समझने की कोशिश करनी चाहिए। कई लोगों का कहना है कि मुश्किल परिस्थिति में ही असली चरित्र का पता चलता है, बाकी सब दिखावा है। आखिर में, किसी ने यह भी कहा कि ये "ए+" और "औसत दर्जे" वाले लेबल सिर्फ दफ्तरों के लिए हैं, ज़िन्दगी में हर किसी को अलग तरह से देखा जाना चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.