कुनिका सदानंद: दो बार रचाई शादी लेकिन हो गया तलाक, कुमार सानू से अफेयर से पहले लिव-इन में रहीं दो बेटों की मां

Updated on 10-01-2025 04:37 PM
'हम साथ साथ हैं' एक्ट्रेस कुनिका सदानंद ने एक इंटरव्यू दिया और उसमें सिंगर कुमार सानू के साथ अपने छह साल के अफेयर के बारे में चौंकाने वाले खुलासे करके सबका ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। उन्होंने टीवी सीरियल 'स्वाभिमान' में 18 साल की मां का किरदार निभाया था और घर-घर फेमस हो गई थीं। इतना ही नहीं, वह विलेन के रोल में भी कई बार देखी गई हैं। लोगों के अथाह प्यार के बावजूद निजी जीवन में वह अकेली हैं। हम आपको उनके शादी, पति और बच्चों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कुनिका सदानंद का करियर दिल्ली में एक्टिंग से शुरू हुआ। उसके बाद वह बॉलीवुड में अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई चली गईं। जैसे-जैसे उन्होंने स्क्रीन पर अपना रास्ता बनाया, उन्हें पॉप्युलर किरदार मिलते चले गए। छोटे और बड़े पर्दे पर वह छाई रहीं।

कुनिका सदानंद के मम्मी-पापा, भाई-बहन
कुनिका एक बहुत ही साधारण मिडिल क्लास फैमिली से आती हैं। उनके पिता भारतीय वायु सेना में थे और वह चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं। उनके पिता साउथ इंडियन थे, उनकी मां पंजाबी-अंग्रेज थीं और उनकी नानी स्कॉटिश थीं।

कुनिका सदानंद की फिल्में
कुनिका ने 28 साल की उम्र में 1988 की हॉरर फिल्म 'कब्रिस्तान' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। अपने 25 साल के अभिनय करियर के दौरान, उन्होंने 110 फिल्मों में काम किया, जिसमें अक्सर नकारात्मक किरदार और बोल्ड सीन शामिल रहे। वह 'बेटा', 'गुमराह' और 'खिलाड़ी' में अपने अभिनय के लिए जानी जाती हैं।
कुनिका सदानंद ने 13 साल बड़े शख्स से की लव-मैरिज
कुनिका की शादी बहुत कम उम्र में हो गई थी। उन्होंने खुद से 13 साल बडे़ शख्स से लव मैरिज की थी। वह एक दोस्त के घर पर इस मारवाड़ी लड़के से मिली थीं। वहीं ये करीब आए और डेट करने लगे। और दो महीने की डेटिंग के बाद उन्होंने शादी कर ली। एक्ट्रेस ने हमेशा एक जॉइन्ट फैमिली में शादी करने का सपना देखा था और जब उनका सपना सच हुआ, तो वह खुश नहीं थीं।

कुनिका सदानंद की पहली शादी में झगड़ा
इंटरकास्ट मैरिज के बाद, जॉइन्ट फैमिली में कुनिका का घुलना-मिलना मुश्किल हो गया था और जल्द ही चीजें खराब होने लगीं। उनकी शादी के एक साल बाद, उनके बेटे का जन्म हुआ। लेकिन बच्चा भी उनकी शादी को नहीं बचा सका और ढाई साल बाद, उनका अपने पति से बड़ा झगड़ा हुआ। जिसके बाद वह अपने बेटे के साथ घर छोड़कर चली गईं।

कुनिका सदानंद बेटे के लिए 8 साल कोर्ट में लड़ीं
कुनिका ने अपने पति से तलाक लेने का फैसला किया। शुरू में, उनका बेटा उनके साथ रह रहा था। लेकिन बाद में, उनके पति ने उसकी कस्टडी ले ली। उनके बेटे की कस्टडी के लिए उनके बीच कानूनी लड़ाई 8 साल तक चली। तब तक, उसका बेटा 14 साल का हो चुका था।

कुनिका सदानंद को नहीं मिली बेटे की कस्टडी
इसके बाद बेटे ने अपनी मां कुनिका से केवल इतना कहा कि उन्हें हार मान लेनी चाहिए क्योंकि उसकी कस्टडी के लिए इस लड़ाई के बीच, वो लोग उसकी मानसिक शांति के साथ क्या कर रहे हैं। तब, कुनिका ने हार मानने का फैसला किया और उनके बेटे की कस्टडी पूर्व पति को मिल गई।

कुनिका सदानंद काम पर लौटीं
कम उम्र में शादी, पति से अलग होना और बेटे की कस्टडी खोना, इन सबके बाद भी कुनिका ने हिम्मत नहीं हारी और नए सिरे से शुरुआत करने का फैसला किया। उन्होंने फिर से अपनी ज़िंदगी पर ध्यान देना शुरू किया और एक्टिंग में करियर बनाने के लिए मुंबई जाने का फैसला किया। मुंबई जाते समय उनकी मुलाकात असरानी से हुई और जल्द ही उन्हें असरानी की पत्नी के सीरियल 'कश्मकश' में रोल मिल गया। और इसी सीरियल से उनका एक्टिंग की दुनिया में सफर शुरू हुआ।

कुनिका सदानंद लिव-इन में रहीं, कुमार सानू से किया अफेयर
एक शादी टूटने के बाद, कुनिका ने प्यार को एक और मौका देने का फैसला किया। उन्हें एक दिग्गज एक्टर के बेटे से प्यार हो गया और वो जल्द ही साथ रहने लगे। हालांकि दोनों की उम्र कम थी, इसलिए उनका रिश्ता मोम जैसा था। काफी समय तक लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद, कुनिका ने इसे खत्म करने का फैसला किया क्योंकि चीजें बहुत सही दिखा में जाती नहीं दिख रही थीं। इसके बाद वह सिंगर कुमार सानू को डेट करने लगीं। लेकिन ये रिश्ता भी छह साल बाद टूट गया।

कुनिका सदानंद ने की दूसरी शादी, चली गईं अमेरिका
एक असफल शादी और दो टूटे रिश्तों के बाद भी कुनिका ने प्यार और शादी में विश्वास नहीं खोया। वह खुद को दिल से रोमांटिक मानती हैं, इसलिए 1998 में उन्हें फिर से प्यार हो गया। वह एक अमेरिकी के प्यार में पागल हो गईं और शादी करने का फैसला किया। शादी के बाद, वह अमेरिका चली गईं और जल्द ही उन्हें एक बेटा हुआ। लेकिन वह अमेरिका में बहुत खुश नहीं थीं और वापस मुंबई जाना चाहती थीं।

कुनिका सदानंद की दूसरी शादी टूटी, मगर बेटा नहीं गया
बहुत कोशिश करने के बाद, कुनिका और उनके दूसरे पति ने 2006 में तलाक ले लिया। अपने पति के वादे के मुताबिक, बच्चे की कस्टडी को लेकर कोई लड़ाई नहीं हुई और वह खुशी-खुशी अपने बेटे को साथ ले गईं, साथ ही उन्होंने अपने बेटे को उसके पिता से मिलने से कभी नहीं रोका।




रिश्ते टूटे तो कुनिका सदानंद भी बिखर गईं
कुनिका ने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मेरे बेटे के जन्म के बाद मेरी दूसरी शादी टूट गई। इससे मैं बुरी तरह टूट गई, मुझे लगा कि मैं अपनी पर्सनल लाइफ में असफल हो गई हूं, मुझे लगा कि मैं अपनी शादी को संभाल नहीं पाऊंगी और मैंने खुद में कमियां ढूंढनी शुरू कर दी। मैं अमेरिका से लौटी और फिर से फिल्म इंडस्ट्री में काम पाने और अपने बच्चे को अकेले पालने में जुट गई। बिना किसी आर्थिक मदद के यह बहुत मुश्किल था। खासकर फिल्म इंडस्ट्री में काम के लिए रखे जाने वाले अजीबोगरीब घंटे। मेरी छोटी बहन और मां की बदौलत मैं किसी तरह से आगे बढ़ पाई।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्‍वल 'बाहुबली 2: द कन्‍क्‍लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
 26 June 2026
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
 26 June 2026
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, कान लायंस में बोलते हुए प्रियंका चोपड़ा ने इस गहरी सोच को चुनौती दी कि खाना बनाना, सफाई करना और घर के दैनिक कार्यों…
 26 June 2026
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
 26 June 2026
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्‍मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को श‍िक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
 24 June 2026
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
 24 June 2026
बॉलीवुड की उम्दा कलाकारों में से एक रहीं नफीसा अली कैंसर के इलाज के दौरान एक नई जिंदगी को खुलकर जी रही हैं। इस बीमारी से लड़ने के बाद खुद…
 24 June 2026
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
 24 June 2026
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…
Advt.