कुश शाह ने 16 साल बाद छोड़ा TMKOC:इमोशनल होकर बोले- 'तारक में एक्टर बदल सकता है, लेकिन किरदार नहीं'

Updated on 27-07-2024 01:34 PM

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में गोली का किरदार निभाने वाले कुश शाह ने 16 साल बाद शो को अलविदा कह दिया है। कुछ महीने पहले कुश ने शो छोड़ने की खबरों का खंडन किया था। हालांकि, अब उन्होंने खुद एक वीडियो में यह जानकारी दी है।

वीडियो में कुश ने अपने फैंस से कहा- 'जब यह शो शुरू हुआ, आप और मैं पहली बार मिले थे, तब मैं बहुत छोटा था। आपने मुझे तब से बहुत प्यार दिया है। इस परिवार ने मुझे उतना ही प्यार दिया, जितना आपने दिया है। मैंने यहां बहुत सारी यादें बनाई हैं। यहां बहुत मजा किया है।'

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने यहां अपना बचपन बिताया है। मैं तारक मेहता का उल्टा चश्मा के निर्माता, श्री असित कुमार मोदी का धन्यवाद करना चाहता हूं। उन्होंने मुझ पर बहुत भरोसा किया, मेरे किरदार को इतना दिलचस्प बनाया और हमेशा मुझे प्रेरित किया। उनके भरोसे के कारण ही आज कुश गोली बन पाया।'

कुश ने 'तारक मेहता' की पूरी कास्ट के साथ केक काटा। असित मोदी ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि गोली बचपन से ही गोकुलधाम सोसाइटी का हिस्सा रहे हैं और उन्होंने हमेशा अपने किरदार में निरंतरता बनाए रखी है।

बाद में, कुश इमोशनल हो गए। उन्होंने सबको गर्व महसूस कराने का वादा किया। उन्होंने अपने 16 साल के सफर को बहुत ही खूबसूरत बताते हुए नए गोली का परिचय दिया।

उन्होंने आगे कहा, 'आपके प्यार को याद रखते हुए मैं इस शो को अलविदा कहता हूं। लेकिन हां, सिर्फ मैं, कुश शाह, अलविदा कह रहा हूं। आपका गोली वही रहेगा। वही खुशी, वही हंसी, वही शरारत। तारक में एक्टर बदल सकता है, लेकिन किरदार नहीं।'

पिछले समय में कई कलाकारों ने इस शो को छोड़ा है। इनमें दिशा वकानी (दयाबेन), नेहा मेहता (अंजलि भाभी), गुरचरण सिंह (सोढ़ी), भव्य गांधी (पुराने टप्पू), जेनिफर मिस्त्री (रोशन भाभी) और शैलेश लोढ़ा (तारक मेहता) शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
 25 September 2026
सूरज पंचोली के लिए, दिशा सालियान केस के फिर से चर्चा में आने का मतलब है एक ऐसे नाम का वापस आना, जिससे वे सालों से दूर रहने की कोशिश…
 25 September 2026
रणबीर कपूर का लुक सामने आने के एक दिन बाद, भंसाली प्रोडक्शंस ने संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' से बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का पहला पोस्टर जारी…
 25 September 2026
तेलुगू सुपरस्‍टार नानी की 'द पैराडाइज' ने बॉक्‍स ऑफिस पर पहले ही दिन बंपर कमाई की है। यह जहां 42 साल के एक्‍टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग वाली…
 24 September 2026
साउथ सुपरस्टार धनुष की मच अवेटेड तमिल फिल्म 'OM' की रिलीज के लिए अब फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। 'OM' की रिलीज डेट अब आगे बढ़ा दी गई…
 24 September 2026
संजय लीला भंसाली की बनाई जा रही 'लव एंड वॉर' सच में उन सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है, जिसका दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादार किया जा रहा है। इस…
 24 September 2026
इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स 2026 में भारत की दो एंट्रीज ने जगह बनाई है। मानव कौल और मोहम्मद जीशान अय्यूब स्टारर वेब सीरीज 'रियल कश्मीर फुटबॉल क्लब' को ड्रामा सीरीज कैटेगरी…
Advt.