ब्लैक थंडर्स की तरह बरसे कायल मेयर्स, जड़ दिया सीजन की चौथा फिफ्टी, गरदा उड़ा रहा है कैरेबियाई तूफान

Updated on 29-04-2023 08:08 PM
मोहाली: आईपीएल 2023 के 38वें मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ सुपरजाइंट्स ओपनर कायल मेयर्स ने सिर्फ 20 गेंद में फिफ्टी जड़कर धमाल मचा दिया। मेयर्स का इस सीजन में यह चौथा अर्धशतक था। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में मेयर्स 24 गेंद में 54 रन बनाकर आउट हुए जिसमें उन्होंने 7 चौके और 6 छक्के भी लगाए। इस मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था लेकिन लखनऊ के बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को पूरी तरह से गलत साबित कर दिया।
कायल मेयर्स लखनऊ के लिए इस सीजन में अपना 8वां मैच खेलने मैदान पर उतरे थे। इस आठ मैचों में मेयर्स ने 160.54 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं। मेयर्स ने अपनी टीम से लिए 297 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 73 रन का है। वहीं मेयर्स ने हर मैच में लखनऊ के लिए ओपनिंग करते हुए दमदार शुरुआत दी है।

केएल राहुल नहीं दिखा पाए अपना दम

मेयर्स के साथ बल्लेबाजी के लिए मैदान पर उतरे कप्तान केएल राहुल बैटिंग में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। राहुल 9 गेंद में सिर्फ 12 रन बनाकर पवेलियन का रुख कर लिया। हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे आयुष बडोनी ने दमदार खेल का प्रदर्शन किया। बडोनी 24 गेंद में 43 रन बनाए जिसमें तीन छक्के और इतने ही चौके लगाए।
इसके अलावा ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि लखनऊ के लिए निकोलस पूरन अर्धशतक बनाने से चूक गए। पूरन 19 गेंद में 45 रन बनाकर आउट हुए जिसमें उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का भी लगाया।

अर्शदीप रहे सबसे महंगे

पंजाब की की तरफ से अर्शदीप सिंह सबसे अधिक महंगे रहे। अर्शदीप ने अपने चार ओवर के स्पेल में 54 रन देकर सिर्फ एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा कगिसो रबाडा ने भी चार ओवर में 52 रन दिए। हालांकि उनके खाते में दो विकेट भी आए।

इसके अलावा सैम करन और लियाम लिविंगस्टोन ने को भी एक-एक विकेट मिला। हालांकि इस दौरान पंजाब की सबसे बड़ी परेशानी गेंदबाजों का द्वारा दिए एक्स्ट्रा रन भी रहे। 20 ओवर में पंजाब की तरफ से कुल 15 एक्स्ट्रा रन गए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.