छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर श्रम विभाग कर रहा विशेष आयोजन

Updated on 13-09-2025 02:17 PM

बिलासपुर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित दो विशेष श्रमिक पंजीयन शिविर में 105 नए श्रमिकों का पंजीयन एवं 53 पुराने श्रमिकों के कार्ड का नवीनीकरण किया गया। बिल्हा के ग्राम खैरा में आयोजित शिविर में 54 नए श्रमिक पंजीकृत कर उन्हें तत्काल नया श्रमिक कार्ड मौके पर ही वितरित किया गया। इस शिविर में 32 पुराने श्रमिकों के कार्ड का नवीनीकरण भी किया गया। इस क्रम में दूसरे शिविर का आयोजन मस्तुरी ब्लॉक के ठाकुरदेवा में किया गया जहां श्रम विभाग द्वारा 51 नए श्रमिक कार्ड और पुराने 21 श्रमिक कार्ड का नवीनीकरण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में उपस्थित कामगारों को श्रम विभाग की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। सहायक श्रमायुक्त ज्योति शर्मा ने बताया कि बिलासपुर में आज 53 श्रमिकों का ई श्रम पंजीयन भी किया गया। महोत्सव के अवसर पर श्रम विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि आगामी 13 सितम्बर को तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम मुरू और बिल्हा विकासखण्ड के ग्राम बरतोरी तथा 16 सितम्बर को कोटा विकासखण्ड ग्राम नवागंाव सल्का में विशेष श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर आयोजित किया गया है। इस सिलसिले में 15 सितम्बर को बिलासपुर के बृहस्पति बाजार स्थित श्रम अन्न सहायता केन्द्र और 18 सितम्बर को सिरगिट्टी के जय दुर्गा एग्रो लिमिटेड परिसर में श्रमवीरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित की गई है। यह शिविर सवेरे 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि 17 सितम्बर को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में श्रमिक महासम्मेलन का आयोजन किया गया है। रजत महोत्सव के अंतर्गत मस्तुरी विकासखण्ड के ग्राम पचपेड़ी स्थित आईटीआई में इलेक्ट्रिशियन, डोमेस्टिक सॉल्यूशन ट्रेड में 30 प्रशिक्षणार्थियों का विशेष प्रशिक्षण सत्र शुरू किया गया है। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सनिर्माण कर्मकार मंडल एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास एवं परिवार सशक्तिकरण सहायता योजना के तहत यह विशेष प्रशिक्षण आयोजित किया गया है। श्रीमती ज्योति शर्मा ने इन शिविरों एवं श्रम विभाग की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील श्रमिकों एवं उनके परिवारों से की है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.