जिला अस्पताल में पुताई के दौरान गिरने से मजदूर की मौत, गांव के कुएं में मिला नर बाघ का शव, सहमा पूरा शहर

Updated on 06-09-2024 10:06 AM
सीधी: मध्य प्रदेश के सीधी जिले से आई इन दो घटनाओं ने पूरे जिले को हिला कर रख दिया है। पहली घटना में जिला चिकित्सालय में पुताई का काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में एक नर बाघ के संदिग्ध मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से संजय टाइगर रिजर्व के अमले में सनसनी फैल गई है। पूरा विभाग इसी मामले को सुलझाने में लगा हुआ है। जानें दोनों घटनाएं विस्तार से

पुताई के दौरान मजदूर की गई जान


सीधी जिला चिकित्सालय में पुताई का काम करने के दौरान सीढ़ी से गिरकर श्रमिक की मौत हो गई। इस मामले में मृतक के परिजनों को सूचना बिना दिए पोस्टमार्टम कराने लाया गया। जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो शवगृह में आकर परिजनों ने विरोध किया। इसमें ठेकेदार की लापरवाही को लेकर मृतक के परिजनों ने आवाज उठाई।

ठेकेदार पर लगे गंभीर आरोप


जानकारी के अनुसार बाबूलाल केवट निवासी बलियार पटपरा जिला चिकित्सालय में पुताई का काम कर रहा था। ठेकेदार के माध्यम से यह काम कराया जा रहा था। ठेकेदार घटना के बाद से मौके पर नहीं मिला। इस मामले में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रामकरण कुशवाहा बिचौलिये का काम कर रहा था। उसके माध्यम से ही ठेकेदार ओमकार शुक्ला रीवा द्वारा मजदूरी में पुताई का काम भी कराया जाता है। घटना के बाद ठेकेदार एवं जिम्मेदार विभाग के अधिकारी भी नहीं देखे गए। सुरक्षा के नाम पर एक सीढ़ी देने के अलावा कोई व्यवस्था नहीं की गई थी।

नर बाघ का शव कुएं में मिला


व्यौहारी बफर के जंगल की सीमा बोदरी गांव से लगी हुई है। बफर जोन के जंगल के पास तालाब के समीप एक कुआं है जिसमें नर बाघ मरा हुआ पाया गया है। इस घटना के बाद पूरे वन अमले में खलबली मच गई है। जानकारी के मुताबिक इस इलाके में जंगली सुअरों का आतंक है। वे यहां के किसानों की फसलें खा जाते हैं।


इसी आतंक और फसलों की सुरक्षा के मद्देनजर अक्सर जंगली इलाकों में किसान नियमों को ताक पर रखकर करंट के तार फैला देते हैं। ऐसे में वे सुअरों को मारकर अपने फसलों की रक्षा करते हैं। वहीं अक्सर इसी बिजली के तार में दौड़ने वाले करंट से आदमी या बाघ सहित अन्य जंगली जानवरों की भी मौतें हो जाती हैं। संजय टाइगर रिजर्व में इस तरह के मामले अतीत में भी कई बार सामने आ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.