लड्डू कैच छोड़ दिया... ऋषभ पंत पर भड़के रोहित शर्मा, देखिए कैसे लगाई सरेआम लताड़

Updated on 25-06-2024 02:41 PM
गयाना: रोहित शर्मा की भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2024 के सुपर-8 में अपने आखिरी मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराते हुए कमाल कर दिया। मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने एक यादगार पारी खेली, जिससे भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 24 रन से हराकर टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। रोहित ने 41 गेंदों पर 92 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने पांच विकेट पर 205 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट पर 181 रन तक ही पहुंच सका।

ऑस्ट्रेलिया ने कप्तान मिशेल मार्श (28 गेंदों पर 37 रन) और भारत के धुरंधर ट्रैविस हेड (43 गेंदों पर 76 रन) की बदौलत रन चेज में अपनी चिरपरिचित जुझारूपन दिखाया, जिन्होंने पिछले साल वनडे विश्व कप फाइनल में धमाकेदार पारी खेली थी। लेकिन कुलदीप यादव (2/24), जसप्रीत बुमराह (1/29) और अर्शदीप सिंह (3/37) की तिकड़ी ने आखिरकार ऑस्ट्रेलियाई टीम को रोक दिया।

ऋषभ पंत के कैच छोड़ने पर भड़के रोहित शर्मा
भारत ग्रुप में शीर्ष पर रहा। सुपर आठ में लगातार तीन मैचों में तीसरी जीत के बाद अब वह गयाना में दूसरे सेमीफाइनल में गत चैंपियन इंग्लैंड से भिड़गा। मैच में एक ऐसा पल भी आया जब रोहित शर्मा ने खराब विकेटकीपिंग पर ऋषभ पंत गुस्सा उतारा। वह दूसरे ओवर में कैच लेने से चूक गए। इस पर रोहित भी अपना संयम नहीं रख पाए और उन पर चिल्लाने लगे। जसप्रीत बुमराह गेंदबाज थे, जबकि मिशेल मार्श बल्लेबाजी कर रहे थे।

ऑस्ट्रेलिया ने उम्मीद के मुताबिक डेथ ओवरों में विफल होने से पहले लक्ष्य का पीछा करते हुए काफी संघर्ष दिखाया। हेड और मार्श के बीच 86 रन की साझेदारी का मुख्य आकर्षण उनकी शानदार बॉल-स्ट्राइकिंग क्षमता थी। हालांकि, इन दोनों के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलिया की पारी चरमरा गई और टीम इंडिया ने धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए भारतीय क्रिकेट फैंस का दिल खुश कर दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.