खत्म नहीं हुआ 'लादेन' का आतंक, जिंदा है ओसामा का बेटा हमजा, कर रहा पश्चिमी देशों पर हमले की तैयारी

Updated on 14-09-2024 03:52 PM

काबूल। आतंकी ओसामा बिना लादेन का बेटा हमजा बिन लादेन जिंदा है। हमजा अफगानिस्तान में अलकायदा का नेटवर्क को मजबूत करने में लगा है। मिरर ने खुफिया एजेंसियों के हवाले से प्रकाशित अपनी रिपोर्ट में बताया, 'बंदूकधारियों की सुरक्षा में हमजा अपने भाई अब्दुल्ला के साथ अफगान में रह रहा है।


अमेरिका ने किया था मारने का दावा


अमेरिका ने 2019 में हमजा बिन लादेन के हवाई हमले में मरने का दावा किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सितंबर 2019 में पुष्टि की थी। मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, हमला अपने भाई अब्दुल्ला बिन लादेन के साथ मिलकर अफगानिस्तान में अलकायदा का नेटवर्क चला रहा है।

ये दावा मिरर ने तालिबान विरोधी सैन्य संगठन नेशनल मोबिलाइजेशन फ्रंट की रिपोर्ट के हवाले से किया है। एनएमएफ ने अपनी रिपोर्ट में ओसामा के बेटों और सहयोगियों के बारे में बताया है।


बंदूकधारियों की सुरक्षा में रहता है हमजा


रिपोर्ट के अनुसार, हमजा बिन लादेन उत्तरी अफगानिस्तान में छिपा है। उसकी सुरक्षा में 450 बंदूकधारी तैनात रहते हैं। हमजा को 'प्रिंस ऑफ टेरर' कहा जाता है। तालिबान के आने के बाद से अफगान आतंकवादी संगठनों के लिए ट्रेनिंग सेंटर बन गया है। वहीं, ओसामा का बेटा पश्चिमी देशों पर हमले की तैयारी कर रहा है।


10 बड़ें आतंकी प्रशिक्षण शिविर बनाए


रिपोर्ट के मुताबिक हमजा ने अपने भाई के साथ मिलकर अफगानिस्तान में अलकायदा के दस बड़े आतंकी प्रशिक्षण शिविर बनाए हैं। पश्चिम से नफरत करने वाले समूहों के साथ संबंध बनाए हैं। 34 साल का हमजा अपना अधिकांश समय जलालाबाद में बिताता है, जो काबुल से 100 मील पूर्व में स्थित एक आतंकी गढ़ है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.