लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्माष्टमी उत्सव

Updated on 20-08-2025 01:51 PM

धमतरी। लेडीज क्लब द्वारा जन्माष्टमी उत्सव क्लब की अध्यक्ष काजल सिन्हा के निज निवास स्थान पर मनाया गया। जिसमें तुलसी पूजा, बालिका मानस परिवार द्वारा कृष्ण भगवान के गीत गाए गए।

इसके पश्चात क्लब की संरक्षिका कामिनी कौशिक, संचालिका महोदया उषा गुप्ता , अध्यक्ष काजल सिन्हा, सचिव साधना साहू, कोषाध्यक्ष रचना नायडू,  डॉ. भारती राव  ने सरस्वती वंदना गाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। भजन संध्या एवं उत्सव को मानते हुए जन्माष्टमी पर्व पर सर्वप्रथम क्लब के कुछ सदस्यों ने भी अपने लड्डू गोपाल को सबके समक्ष सजाया। कई महिलाएं राधा एवं कई महिलाएं कृष्णा वेशभूषा में आई। गायत्री एवं पूनम सिंह ने मां यशोदा एवं कृष्ण (सात्विक शर्मा) के साथ बहुत ही माखन खाते हुए सुंदर प्रस्तुति दी।

रोशनी शर्मा एवं सात्विक शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति में भगवान कृष्ण के मुख में ब्रह्मांड दर्शन करवाए। कनिष्का खंडेलवाल ने राधा रानी के नृत्य की प्रस्तुति दी। गायत्री एवं सीमा हरदेल  की राधा कृष्ण नृत्य की प्रस्तुति ने मन को मोह लिया। बबली राजोरिया, मंजू महावर ,माधवी शर्मा, श्रद्धा कश्यप ज्योति गुप्ता, रचना नायडू ने सामूहिक नृत्य कर अपनी प्रस्तुति दी इसके पश्चात नंद उत्सव का कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें नीता रनसिंह एवं रोशनी शर्मा ने भाग लिया सरला खंडेलवाल ने भजन सुनाया कामिनी कौशिक  ने बताया कि भारत देश त्योहारों का देश है उन्होंने पूरी टीम एवं प्रतिभागियों को दिल से धन्यवाद दिया सभी ने बढ़-चढ़कर एवं जात-पात से ऊपर उठकर कृष्ण जन्माष्टमी के कार्यक्रम में भाग लिया काजल सिन्हा द्वारा सबको रक्षा सूत्र बांधकर प्रसाद का वितरण किया गया हमारे क्लब की डॉक्टर भारती राव के द्वारा बहुत ही सुंदर कृष्ण भजन सुनाए गए जिसने सबको मंत्र मुग्ध कर दिया फैंसी ड्रेस महिला फैंसी ड्रेस हाउसिंग लड्डू गोपाल सजाना नृत्य प्रस्तुति आदि कार्यक्रम हुए  काजल सिन्हा जी के द्वारा सभी सदस्यों को स्वल्पाहार कराया गया बच्चों को टॉफियां भी बाटी गई निर्णायिका रचना नायडू ,साधना साहू रही। संचालिका जी ने आगे इसी तरह के कार्यक्रमों में बढ़ चढ़कर भाग लेने के लिए सभी महिलाओं को प्रोत्साहित किया हाऊजी में प्रथम नीता रणसिंह द्वितीय बबली राजोरिया तृतीय ज्योति गुप्ता। लड्डू गोपाल सजाने में रोशनी शर्मा प्रथम नीता रणसिंह द्वितीय  फैंसी ड्रेस में कनिष्का प्रथम ,सात्विक ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला फैंसी ड्रेस में रोशनी शर्मा प्रथम एवं द्वितीय स्थान पूनम सिंह को मिला। सीमा हरदेल, गायत्री साहू ,रोशनी जागेश्वरी सिन्हा  सभी को उपहार दिए गए नृत्य में सीमा हरदेल गायत्री साहू एवं ज्योति गुप्ता को उपहार से सम्मानित किया गया पूजा मंडली का भी अध्यक्ष काजल सिन्हा एवं उषा गुप्ता जी के द्वारा सम्मान एवं उपहार दिया गया अन्य सदस्यों के नाम रेनू खनूजा, श्रद्धा कश्यप, देविका साहू ,तनुजा सेन, शुभ्रा गौर ,शिरीन हाशमी, संतोष लखोटिया, साबिरा हाशमी, सबीना रिजवी, आशा गुप्ता, नीति अजमानी, संगीता साहू ,अनीता साहू ,प्रेमा चौधरी, मंजू सेन, वीणा नायडू, आरती कौशिक, प्रतिभा दीवान ,बलजीत आनंद ,लीला शर्मा, चंद शर्मा, हरजीत अजमानी, शारदा साहू इत्यादि थे मंच संचालन डॉक्टर भारती राव द्वारा किया गया एवं यह जानकारी  प्रेस सचिव माधवी शर्मा द्वारा उपलब्ध कराई गई ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.