महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन के लिए शुरू की जा रही लाड़ली बहना योजना : मंत्री श्री सखलेचा

Updated on 18-02-2023 05:33 PM

 राज्य सरकार हर वर्ग के उत्थान एवं अंतिम छोर के व्यक्ति  को सशक्त, समृद्ध और आत्म-निर्भर बनाने के लिए कई योजनाएँ क्रियान्वित कर रही है। यह बात  सूक्ष्म, लघु मध्यम, उद्यम, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री श्री ओमप्रकाश सखलेचा ने शुक्रवार को  विकास यात्रा के  दौरान  ग्राम खोर में  विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

शुक्रवार को जावद विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खोर पहुँची विकास यात्रा का बड़ी संख्या में गाँव की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक कलश यात्रा निकालकर आत्मीय स्वागत किया। कलश यात्रा के दौरान मंत्री श्री सखलेचा ने रास्ते में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। उन्होंने सभा स्थल पहुँचकर कन्या-पूजन के बाद करोड़ों रूपये के विकास कार्यों का लोकार्पण, भूमि-पूजन एवं शिलान्यास किया।

ग्रामवासियों को 2 करोड़ 85 लाख के विकास कार्यों की सौगात

मंत्री श्री सखलेचा ने खोर में यात्रा में नल जल योजना में 137 लाख 85 हजार रूपए, 3 लाख 5 हजार रुपए से बनने वाले उपस्वास्थ्य केंद्र की बाउंड्री वॉल, 1 लाख 50 हजार रूपए के यात्री प्रतीक्षालय सौंदर्यीकरण,  12 लाख 90 हजार रुपए की लागत की मॉडल स्कूल की बाउंड्री वॉल, 7 लाख 80 हजार रूपए के आँगनवाड़ी भवन, 6 लाख के गुजरखेड़ी आँगनवाड़ी भवन, 6 लाख 46 हजार रूपये  से गुजरखेड़ी में ड्रेनेज चैनल, एक करोड़ के डोम निर्माण एवं 10 लाख से बनने वाले सी.सी. रोड निर्माण के कुल 2 करोड़ 85 लाख के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं  शिलान्यास किया।

महिलाओं को सशक्त बनाने लाड़ली बहना योजना का होगा शुभारंभ

मंत्री श्री सखलेचा ने लाड़ली बहना योजना के संबंध में कहा कि राज्य सरकार द्वारा कई योजनाएँ चलाई जा रही हैं,  जिससे महिलाओं को बेहतर शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य जैसी हर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही है। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में महिलाओं के जीवन को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लाड़ली बहना योजना शुरू की जा रही है, जिसमें प्रदेश की हर गरीब महिला के खाते में प्रत्येक माह एक हजार रुपए डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि यह योजना महिलाओं के जीवन को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाने की एक अनुपम पहल है। मंत्री श्री सखलेचा ने बताया कि 5 मार्च से लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरना प्रारंभ हो जाएंगे और हर गाँव, हर वार्ड में शिविर लगाए जाएंगे और जून महीने से बहनों के खाते के एक हजार रुपए आने शुरू हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस योजना से हमारी बहनों को नई खुशी मिलने जा रही है।

मंत्री श्री सखलेचा ने एमएसएमई विभाग से संबंधित मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना की जानकारी देते हुए युवाओं से आत्म-निर्भरता की अग्रसर का आह्वान किया। साथ ही आमजन को  सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों से अवगत कराया और उनकी समस्याओं से सबंधित प्राप्त आवेदनों के शीघ्र निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान में विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ प्रमाण-पत्र वितरित किए। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.