लाड़ली बहना सेनाएं करेंगी मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत

Updated on 29-06-2023 05:43 PM

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 29 जून को श्योपुर जिले के विजयपुर एवं मुरैना जिले के सबलगढ़ में और 30 जून को खरगोन में लाड़ली बहना सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों में नव गठित लाड़ली बहना सेनाएं मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत करेंगी। लाड़ली बहना योजना की हितग्राही बहनें विभिन्न जिलों में लाड़ली बहना सेना की सदस्य बनकर आमजन के कल्याण के लिए आगे आ रही हैं। बैठक में मुख्य सचिव श्री इकबाल सिंह बैंस एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान श्योपुर जिले के विजयपुर में लाड़ली बहना सम्मेलन के अलावा चेटीखेड़ा डेम सहित विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान आवासीय भू-अधिकार पत्र भी वितरित करेंगे। मुरैना जिले के सबलगढ़ में पूर्व विधायक स्व. मेहरबान सिंह रावत की प्रतिमा का अनावरण भी होगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान मुरैना जिले में जे.के. टायर्स के संयंत्र का अवलोकन भी करेंगे।

मुख्यमंत्री श्री चौहान 30 जून को खरगोन जिले में आयोजित महिला सम्मेलन कार्यक्रम, आवासीय भू- अधिकार पत्र का वितरण और विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण तथा भूमिपूजन करेंगे।

राज्य स्तरीय स्व रोजगार मेला

मुख्यमंत्री श्री चौहान खरगोन में 30 जून को इस माह के राज्य स्तरीय स्व-रोजगार मेले में भी उपस्थित रहेंगे। करीब सवा तीन लाख युवाओं को विभिन्न रोजगारों से जोड़ा जा रहा है। वरिष्ठ सांसद एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे पी नड्डा भी खरगोन में मुख्य अतिथि के रूप में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.