कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रीय सम्मान

Updated on 08-10-2025 01:07 PM

कोरबा । शासकीय ई. वी. पी. जी. कॉलेज, कोरबा की पूर्व छात्रा एवं सक्रिय एनएसएस स्वयंसेविका सुश्री लखनी साहू को महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा “एमवाई भारत - राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) पुरस्कार” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें पर्यावरण संरक्षण, रक्तदान, तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रपति भवन, नई दिल्ली में प्रदान किया गया।

विशेष उल्लेखनीय है कि कोरबा जिले के इतिहास में यह पहला अवसर है, जब जिले की किसी स्वयंसेविका को राष्ट्रीय स्तर पर यह प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि ने न केवल कोरबा बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ राज्य को गौरवान्वित किया है। सुश्री लखनी साहू की यह सफलता उनके परिश्रम, सामाजिक संवेदनशीलता और सेवा भावना का परिणाम है। उन्होंने समाज सेवा के क्षेत्र में युवाओं के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है और साबित किया है कि समर्पण और संकल्प से कोई भी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है।

इस अवसर पर अटल बिहारी विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य  ए. डी. एन. बाजपेई, कुल सचिव  डॉ. तारणीश गौतम तथा कार्यक्रम समन्वयक  डॉ. मनोज सिन्हा ने सुश्री साहू को इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित की हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
छत्तीसगढ़ के रायपुर में तंत्र-मंत्र और बीमारी ठीक करने का झांसा देकर महिला से करीब 150 ग्राम सोने के जेवर और 9 हजार रुपए ठग लिए गए। 3 आरोपी साधुओं…
 01 October 2026
छत्तीसगढ़ में अवैध शराब का कारोबार नया नहीं है, लेकिन 2026 में इसके नए तरीके सामने आए हैं। अब दूसरे राज्यों की शराब सिर्फ यहां लाकर नहीं बेची जा रही,…
 01 October 2026
बिलासपुर । खेतों तक पहुंचती सिंचाई की धार तखतपुर क्षेत्र के किसानों के लिए खेती का मजबूत सहारा बन रही है। आमाचुवा जलाशय और लोवर मनियारी व्यपवर्तन योजना से 2,197…
 01 October 2026
बिलासपुर।  शासन की डिजिटल सेवाओं का लाभ अब आम नागरिकों को घर के नजदीक और सुविधाजनक तरीके से मिल रहा है। विभिन्न शासकीय सेवाओं को सरल और सुगम बनाने के…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के सेक्टर गिरधौना के आंगनबाड़ी केंद्र खैरी क्रमांक-2 में आंगन मिलन उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, जनपद सदस्य …
 01 October 2026
बिलासपुर । भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी के राज्य चेयरमेन  तोमन साहू की अध्यक्षता में जिला शाखा बिलासपुर की समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में आयोजित की गई। उन्होंने जनभागीदारी…
 01 October 2026
बिलासपुर । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मंगला में जल संरक्षण एवं स्वच्छता को लेकर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जल स्रोत सुधार, नदी घाट स्वच्छता…
 01 October 2026
बिलासपुर । गंभीर बीमारी के उपचार में होने वाला खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक चुनौती बन जाता है। ऐसे समय में आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं शहीद…
 30 September 2026
रायपुर में गुटखा कारोबारी के ठिकाने पर डायरेक्टरेट जनरल ऑफ जीएसटी इंटेलिजेंस (DGGI) की टीम ने छापेमारी की है। महाराष्ट्र से मिले इनपुट के बाद अधिकारियों की टीम 3 गाड़ियों…
Advt.