ईडी ऑफिस पहुंचे लखमा, शराब घोटाला मामले में हुई पूछताछ

Updated on 03-01-2025 12:24 PM
रायपुर। पूर्व मंत्री कवासी लखमा शुक्रवार को ED दफ्तर पहुंचे। इस दौरान ED शराब घोटाले मामले में लखमा से पूछताछ की। वहीं पूछताछ में लखमा ने शराब घोटाले को लेकर कहा कि, मैं राजनीतिक परिवार से नहीं हूं, बहुत गरीब परिवार से हूं। मैंने जगदलपुर में 2009 में 2 एकड़ जमीन ली थी उसके अलावा मेरे पास कोई संपत्ति नहीं है। आगे उन्होंने कहा कि, मैंने जब जमीन ली थी तब मैं पंच- सरपंच नहीं था। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने ED की पूछताछ के दौरान बताया कि, मैंने टोरा, महुआ, इमली का धंधा कर जमीन ली थी। मुझे 1998 में सुकमा से टिकट मिलने के बाद जीत मिली। आगे उन्होंने कहा कि, विधानसभा में मैंने गरीबों के लिए आवाज उठाई है। इसलिए सरकार अब मुझे परेशान कर रही है। जो भी न्यायपालिका बोलेगी मैं उसमें पूरा साथ दूंगा।

बेटे से भी ED ने की पूछताछ
कवासी लखमा का बेटा कवासी हरीश भी ED दफ्तर पहुंचे हैं। शराब घोटाला मामले में ED ने कवासी हरीश को भी तलब किया है। वहीं इस दौरान पूछताछ में कवासी हरीश ने कहा कि, मेरे पास से कुछ नहीं मिला, सभी को पता है छापा क्यों पड़ा है। मैं बाद में अपनी बात कहूंगा।

ED की पूछताछ में लखमा को सहयोग करना चाहिए : डिप्टी सीएम सीएम साव

इस पूरे मामले पर डिप्टी सीएम अरुण साव का बयान सामने आया है। साव ने कहा कि, लखमा को ED की पूछताछ में सहयोग करना चाहिए जो तथ्य है वह बताना चाहिए। भावनात्मक बातें करने से कुछ नहीं होगा। राज्य की जनता सब जानती है की कांग्रेस सरकार में शराब घोटाला हुआ है। शराब दुकानों में दो-दो काउंटर बने थे। नकली होलोग्राम का उपयोग किया गया था। आगे उन्होंने कहा कि, ऑर्गेनाइज्ड क्रिमिनल सिंडिकेट बनाकर के शराब घोटाले को अंजाम दिया गया। यह कार्रवाई पॉलिटिकल मोटिवेटेड नहीं है। ED बहुत गंभीरता से बहुत बारीकी से शराब घोटाले की जांच कर रही है। जांच में जो तथ्य आएंगे उसके आधार पर ED कार्रवाई करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.