पूनम ढिल्लों के घर लाखों की चोरी, रंगाई-पुताई के वक्त आरोपी समीर अंसारी ने कीमती सामान पर हाथ किया साफ, गिरफ्तार
Updated on
08-01-2025 02:19 PM
बॉलीवुड की गुजरे जमाने की फेमस एक्ट्रेस पूनम ढिल्लों से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स बता रही हैं कि उनके मुंबई के खार में स्थित घर में लाखों रुपये की चोरी हो गई है। ये चोरी, उनके घर पर रंगाई-पुताई का काम करने वाले कारीगर ने की है। उसने मौका देख कीमती सामान पर हाथ साफ कर लिया। पुलिस ने आरोपी समीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। पढ़िए पूरा मामला।
जानकारी के मुताबिक, खार पुलिस ने पूनम ढिल्लों के खार पश्चिम में स्थित घर से 1 लाख रुपये की कीमत की हीरे की बाली (ईयरिंग्स), 35 हजार रुपये नकद और 500 अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 6 जनवरी को हुई और आरोपी की पहचान 37 साल के समीर अंसारी के रूप में हुई है। एक्ट्रेस जुहू में रहती हैं, जबकि उनका बेटा अनमोल खार स्थित आवास में रहता है। पूनम कभी-कभी खार स्थित घर पर भी रुकती हैं। जानकारी के मुताबिक, खार पुलिस ने पूनम ढिल्लों के खार पश्चिम में स्थित घर से 1 लाख रुपये की कीमत की हीरे की बाली (ईयरिंग्स), 35 हजार रुपये नकद और 500 अमेरिकी डॉलर चोरी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी 6 जनवरी को हुई और आरोपी की पहचान 37 साल के समीर अंसारी के रूप में हुई है। एक्ट्रेस जुहू में रहती हैं, जबकि उनका बेटा अनमोल खार स्थित आवास में रहता है। पूनम कभी-कभी खार स्थित घर पर भी रुकती हैं।
दुबई से लौटा बेटा, तब चोरी का हुआ खुलासा
इस चोरी का पता तब चला, जब एक्ट्रेस का बेटा अनमोल 5 जनवरी को दुबई से लौटा। उन्होंने अलमारी में सामान की जांच की तो पाया कि वो गायब था। उन्होंने पुष्टि करने के लिए अपनी मां से संपर्क किया। घर में काम करने वाली नौकरानी से बात करने के बाद एक्ट्रेस के मैनेजर 39 साल के संदेश चौधरी ने खार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
पूछताछ में कुबूल किया जुर्म
शिकायत मिलने के बाद सभी पेंटर्स को पूछताछ के लिए बुलाया गया। इसी दौरान समीर अंसारी ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
साल 2015 में रिलीज 'बाहुबली' और फिर 2017 में आए इसके सीक्वल 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा की दिशा और दशा दोनों बदलकर रख दी थी। एसएस राजामौली…
अक्षय कुमार की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। फिल्म रिलीज के पहले ही दिन सिनेमा देखकर निकल रहे लोगों मे इस एक्शन,…
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता जी का किरदार निभाने वाली मुनमुन दत्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर अपनी जिंदगी की खूबसूरत झलकियां फैंस के…
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को जन्मदिन की बधाई देना, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारी पड़ रहा है। शुक्रवार, 26 जून को शिक्षा मंत्री के बर्थडे पर प्रधानमंत्री ने सुबह-सुबह…
दूसरे पद्म अवॉर्ड्स सम्मान समारोह में, भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सिनेमा, संगीत, जनसेवा और कला जैसे क्षेत्रों में योगदान के लिए कई जानी-मानी हस्तियों को सम्मानित कर रही हैं।…
'पंचायत' सीरीज की पूरी कास्ट को अब पूरा देश जानता है, लेकिन किसी ने नहीं सोचा होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी कास्ट के कई फेमस चेहरों को पहचानते हैं।…
बेंगलुरु की एक अदालत ने साउथ सिनेमा के नामी एक्टर प्रकाश राज के खिलाफ गैर-जमानती वारंट फिर से जारी किया है। यह कदम कर्नाटक समेत तीन राज्यों की चार अलग-अलग…