लोहा सरिया की एजेंसी दिलाने के नाम पर व्यवसायी से लाखों की ठगी

Updated on 14-09-2024 11:48 AM

जशपुरनगर ।  पीड़ित व्यवसायी कनक चिंडालिया ने पुलिस को बताया है कि 7 सितंबर को उसके पास एक काल आया। कालर ने उन्हें एक नामी कंपनी के लोहे का सरिया बनाने वाली कंपनी का एजेंसी दिलाने की बात कही।


उसके झांसे में आकर पीड़ित व्यवसायी ने एजेंसी लेने के लिए हामी भर दी। कुछ देर बाद अंकित शर्मा नाम के दूसरे व्यक्ति ने काल किया।

उसने एजेंसी की कागजी खाना पूर्ति के लिए पीड़ित से आधार कार्ड,पेन कार्ड के साथ केंसल चेक की फोटो वाट्सअप में मांगी उनकी बातों में आ कर पीड़ित ने मांगे गए सारे दस्तावेज और चेक की फोटो ठगो को दे दिया।

सिक्योरिटी मनी में मांगे रुपए


एजेंसी के लिए ठगो ने 1 लाख 25 हजार रूपये बतौर रक्षा धन ( सिक्योरिटी मनी) मांगा। इसे सामान्य प्रक्रिया मान कर व्यवसायी ने बताये गए खाते में डाल दिया। शातिरो ने व्यवसायी को दोबारा झांसा देते हुए काल करके पहला आर्डर मांगा। इस पर व्यवसायी चंडलीया ने 32 मिट्रिक टन लोहे का सरिया का आर्डर दे दिया।

ठगों ने फर्जी बिल बना कर भेजा


आर्डर के बाद ठगो ने पीड़ित को 15 लाख 71 हजार 400 रूपये का फर्जी बिल बना कर भेजा और 50 प्रतिशत राशि एडवांस के रूप में मांगी। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 10 सितंबर को बताये गए खाते में 7 लाख 71400 रूपये डाल दिए। इतनी राशि पीड़ित से जमा कराने के बाद भी ठगो ने पीड़ित को ठगने का सिलसिला बंद नहीं किया।

बार- बार रूपये की मांग करने पर व्यवसायी हो हुआ संदेह


12 सितंबर को काल करके ठगो ने 1 रूपये प्रति किलो सरिया का रेट कम होने का झांसा देते हुए कहा कि इसका लाभ लेने के लिए पहले आर्डर का बाकी बचा रकम खाते में डलवा दें।


बार- बार रूपये की मांग किए जाने पर पीड़ित को संदेह हुआ और उन्होंने मामले की शिकायत सीटी कोतवाली में दर्ज कराई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.