रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों ठगी

Updated on 18-11-2024 12:29 PM

पेंड्रा । मरवाही पुलिस को ठगी के मास्टरमाइंड आरोपी युवक को पकड़ने में सफलता मिली है। महज आठवीं फेल इस आरोपी युवक ने इंजीनियरिंग और बीए पास बेरोजगार युवकों को रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगा और ट्रेनिंग के नाम पर प्लेटफार्म ले जाकर झांसे में आए युवकों से रेल के डब्बे गिनवाता था।

थाना मरवाही और साइबर सेल जीपीएम ने गिरोह के मुख्य सरगना कपिल बरनवाल को आसनसोल बंगाल से गिरफ्तार किया है।


दरअसल, गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के थाना मरवाही क्षेत्र के ग्राम कुम्हारी के पुनीत प्रधान से रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 12 लाख रुपए की ठगी की गई थी जो रकम अलग-अलग किश्तों में आसनसोल में चली 9 महीने की ट्रेनिंग के दौरान ली गई थी।


जब ठगी का पता चला तो युवक के होश उड़ गए क्योंकि उसकी पूरी ट्रेनिंग और ट्रेनिंग का हर किरदार फर्जी निकला।


ठगी का अहसास होते ही पुनीत ने पुलिस से संपर्क कर थाना मरवाही में मामला दर्ज कराया। मरवाही पुलिस ने साइबर सेल की मदद से पहले भी तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया था,


जिसमें एक युवक अमित मंडल ट्रेनिंग देता था तो विधान बैरागी और योगेश रजक स्थानीय स्तर पर युवाओं को झांसा देकर आसनसोल भेजते थे।


इनका सरगना कपिल बरनवाल फरार था और वह बार-बार अपना लोकेशन बदल रहा था। जैसे ही मुख्य आरोपी आसनसोल आया मरवाही पुलिस को जानकारी मिली जिस पर आसनसोल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


मुख्य आरोपी कपिल जमानत पर था

आरोपी कपिल आसनसोल फर्जी पुलिस अधिकारी बनकर घूमने के प्रकरण में जमानत पर था। मरवाही पुलिस ने आरोपी की ट्रांजिट रिमांड हासिल कर उसे मरवाही ले जाकर पुलिस रिमांड पर रखा था।


जहां डीएसपी साइबर दीपक मिश्रा, थाना प्रभारी रणछोड़ सिंह सेंगर, उप निरीक्षक श्यामलाल गढ़वाल और साइबर सेल सउनि मनोज हनोतिया से पूछताछ करने पर पता चला कि, आरोपी कपिल बरनवाल की पत्नी पूजा हलदर मेकअप आर्टिस्ट हैं।


उसके जरिए कई लोगों से कपिल के संपर्क हैं, जो उसके लिए ठगी करने में अलग-अलग किरदार निभाते थे। जैसे कभी कोई आरपीएफ वाला बन जाता तो कोई स्वास्थ्यकर्मी।


पूछताछ में आरोपी कपिल ने बताया कि, वह आठवीं फेल है और वह यह सब कुछ लक्जरी लाइफ जीने के लिए किया करता था।


पूछताछ में गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका और नाम पते के बारे में मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की जारी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
 10 October 2026
धमतरी । जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर रोक लगाने के लिए प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। कलेक्टर  अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार खनिज…
 10 October 2026
धमतरी (वीएनएस)। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत धमतरी जिले में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलों से जोड़कर उनकी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित दो दिवसीय खेल…
 10 October 2026
दुर्ग । रोशनी, संगीत और नृत्य के समन्वय से प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन की अनकही कहानियां आज भिलाई के सिविक सेंटर स्थित कला मंदिर में जीवंत हुईं। सेवा…
 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
Advt.