ट्रैवल्स में वाहन लगाने के नाम पर लाखों की ठगी, मामा को ही बनाया अपना शिकार

Updated on 15-07-2025 11:16 AM

रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे तिल्दा नेवरा क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली ठगी का मामला सामने आया है। ट्रैवल्स कारोबार में साझेदारी का झांसा देकर एक युवक ने अपने मामा से लाखों रुपये मूल्य के वाहन हड़प लिए और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी अभिजीत सिंह बघेल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 कार और 2 दोपहिया वाहन सहित कुल 5 लाख रुपये का माल जब्त किया है।

क्या है मामला?

ग्राम कोहका निवासी अजीत पाल ने थाना तिल्दा नेवरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसका भांजा

अभिजीत सिंह बघेल, निवासी पुजारी नगर टिकरापारा रायपुर, उसके पास अक्सर आया करता था। कुछ वर्ष पहले अभिजीत ने मामा से कहा कि वह ट्रैवल्स व्यवसाय शुरू करना चाहता है और उसमें वाहन लगाना है। भरोसे में लेकर उसने मामा से वेगनआर (CG/04/PP/6865), स्विफ्ट डिजायर (CG/04/PJ/2757), दो एक्टिवा (CG/04/PJ/1751 एवं CG/04/PT/2951) ले लिए।

बातचीत के मुताबिक, अभिजीत को प्रत्येक माह 10,000 रुपये किराया और मासिक ईएमआई देना था, लेकिन कुछ समय बाद उसने किश्त चुकाना बंद कर दिया और फिर मामा से संपर्क भी तोड़ दिया। जब अजीत पाल ने अपने वाहनों की वापसी मांगी तो अभिजीत ने टालमटोल कर गायब हो गया। इस पर प्रार्थी ने थाने में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मामला दर्ज कराया। थाना तिल्दा नेवरा में अपराध क्रमांक 297/25 धारा 316(3) बीएनएस के तहत एफआईआर दर्ज की गई।

घटना को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने गंभीरता से लिया। उनके निर्देशन में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट और थाना तिल्दा नेवरा की संयुक्त टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, क्राइम एएसपी संदीप मित्तल, सीएसपी विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी रमाकांत तिवारी व अन्य अफसरों के नेतृत्व में आरोपित की पतासाजी शुरू हुई। लगातार दबिश देने के बाद आरोपी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में अभिजीत ने ठगी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने उसके कब्जे से एक कार और दो एक्टिवा स्कूटर बरामद कर लिया है



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.